Today’s History 14 October: जानिए 14 अक्टूबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

14 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना 1882 को की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
  • वर्ष का चौथा उष्णकटिबंधीय तूफान 1923 को पनामा के ठीक उत्तर में आया।
  • जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा 1933 को की।
  • जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा 1943 में की।
  • हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर 1946 को हस्ताक्षर किए गए।
  • इजरायल और मिस्र के बीच 1948 को जबरदस्त लड़ाई शुरु।
  • भारत में 1953 को संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
  • डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने 1956 में अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।
  • होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति 1981 में बने।
  • जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन 1979 में किया।
  • ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने 1997 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में 1999 को नामंजूर।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा 2000 को पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।
  • कतर में मिलने के वायदे के साथ 2002 को 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
  • पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने 2004 में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को 2007 में मंजूरी प्रदान की।
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा 2008 में की।
  • राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन 2010 में हुआ।
  • नाइजीरिया की एक मस्जिद में 2012 को बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।


14 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का जन्म 1643 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म 1884 में हुआ।
  • जैरे के राष्ट्रपति मोबुतु सेस सीको का जन्म 1930 में हुआ।
  • भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक निखिल रंजन बैनर्जी का जन्म 1931 में हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का जन्म 1950 में हुआ।
  • भारत के स्कवेश खिलाड़ी रित्विक भट्टाचार्य का जन्म 1979 में हुआ।
  • भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर का जन्म 1981 में हुआ।

14 अक्टूबर को हुए निधन

  • भारत की थम महिला शासिका रज़िया सुल्तान का निधन 1240 में हुआ।
  • लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार नरसिंह चिन्तामन केलकर का निधन 1947 में हुआ।
  • राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन 2004 में हुआ।
  • भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री, वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया का निधन 2013 में हुआ।
LIVE TV