जानिए 10 दिनों से शख्स की नाक से बह रहा था लगातार खून, जांच की तो सामने आई चौकाने वाली वजह…

नई दिल्ली :  चीन के हेज़हाऊ शहर में रहने वाले काओ की नाक से पिछले 10 दिनों से खून बह रहा था। काओ अपनी इस दिक्कत को काफी दिनों से नज़रअंदाज़ कर रहे थे।

 

नाक

 

 

वहीं जब वे बहुत परेशान हो गए तो वे हेज़हाऊ शहर के गुआंगजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। जांच में पता चला कि काओ की नाक में दो ज़िंदा जोंक हैं।

कचरे को लेकर शोध में सामने आई ये खतरनाक जानकारी, सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे ये लोग…

लेकिन पता चला कि ये जोंक नाक के ज़रिए काओ के चेहरे तक जा पहुंची। फिलहाल गुआंगजी अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों जोंकों को काओ की नाक से बाहर निकाल दिया है।

 

लेकिन दोनों की लंबाई लगभग 2 इंच की थी। काओ ने बताया कि वह जंगल में काम करने गए थे। वहां उन्होंने एक इनारे में अपना मुंह धोया था। काओ का दावा है कि वहीं से जोंक उनकी नाक में प्रवेश की होगी।

 

जहां काओ का इलाज एक नाक और कान के डॉक्टर ने किया। पहले उन्होंने एंडोस्कोपी टेस्ट के ज़रिए दोनों जोंकों की पोजीशन देखी फिर बड़ी ही सावधानी से उन्हें एक-एककर के पीड़ित की नास से बाहर निकाला। एक अंग्रेजी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल ने काओ के दावे को सही ठहराया है।

दरअसल अस्पताल का कहना है जोंक के अंडे कई बार इंसानों को नहीं दिखते ऐसे में वे आसानी से पानी से मुंह धुलते समय काओ की नाक में जा सकते हैं। गौरतलब है कि इंसान के शरीर से खून चूसने वाले ये परजीवी एक बार हमारे शरीर में घुस गए तो काफी दिनों तक वे हमारे खून पर ज़िंदा रह सकते हैं। ऐसे में अगर समय रहते ये परजीवी काओ की नाक से नहीं निकाले जाते तो उन्हें काफी मुश्किल हो सकती थी।

 

 

 

LIVE TV