जानिए सिर्फ 2 मिनट में कैसे दूर करे अपने जोड़ों के दर्द को

नई दिल्ली : अगर आपके जोड़ों में दर्द होता है तो सिर्फ छह मिनट की एक्सरसाइज से यह दूर हो सकता है। वहीं एक शोध में इस तरह का दावा किया गया है।

दर्द

जहां शोध का कहना है कि हफ्ते में छह मिनट कूदने से ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम किया जा सकता है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और जोड़ों का दर्द शुरू हो जाता है।

जानिए जीत के बाद अपने किस फैन से मिलने गए शाहरुख खान , देखकर हुए भावुक

देखा जाये तो मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के डॉक्टर गैलिन मोंटगोमरी का कहना है कि एक्सरसाइज के जरिए महिलाएं अपनी हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी से बच सकती हैं।

डॉक्टर गैलिन ने अपने इस शोध में 14 महिलाओं को शामिल किया। शोध में शामिल महिलाओं ने हफ्ते में छह मिनट की जंपिंग एक्सरसाइज की और जोड़ों का दर्द ठीक हो गया।

गैलिन कहते हैं कि महिलाएं आसानी से इस एक्सरसाइज को घर पर भी कर सकती हैं। जंपिंग एक्सरसाइज को करना आसान है। बस महिलाओं को यह ध्यान रखना है कि वह धीरे-धीरे जंप लें यानी कूदें।

गैलिन कहते हैं कि हड्डियों को स्वस्थ्य रखने के लिए सिर्फ घूमना ही काफी नहीं है। इसके लिए जंपिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। शोध का कहना है कि हफ्ते में तीन बार 30 बार उछल-कूद करने से ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। गैलिन कहते हैं कि ऐसा करने में महिलाओं को ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा।

दरअसल महिलाएं हर रोज दो मिनट की एक्सराइज के जरिए ऐसा कर सकती हैं। जहां 30 जंप लेने में दो मिनट से ज्यादा नहीं लगते हैं। यह एक्सरसाइज हफ्ते में तीन दिन करनी है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो महिलाएं ज्यादा उम्रदराज हैं उन्हें हड्डियों की बीमारी को लेकर डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा होती है।

इस बीमारी को खोखली हड्डियों की बीमारी भी कहते हैं। इस बीमारी में हड्डियों की मजबूती और घनत्व कम होता जाता है। ऐसा कैल्शियम और विटामिन डी की कमी की वजह से होता है।

LIVE TV