जानिए भारत के छठे प्रधान मंत्री ‘राजीव गांधी’ के बारे में कुछ रोचक तथ्य

राजीव गांधी (20 अगस्त, 1944 – 21 मई, 1991), इन्दिरा गांधी के पुत्र और जवाहरलाल नेहरू के दौहित्र (नाती), भारत के छठे प्रधान मंत्री थे।

1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके पुत्र राजीव गांधी भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बने थे। उसके बाद 1989 के आम चुनावों में कांग्रेस की हार हुई। 1991 के आम चुनाव में प्रचार के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक भयंकर बम विस्फोट में राजीव गांधी की मौत हो गई थी।

जानिए भारत के छठे प्रधान मंत्री 'राजीव गांधी' के बारे में कुछ रोचक तथ्य

राजीव का विवाह एन्टोनिया माईनो से हुआ जो उस समय इटली की नागरिक थी। विवाहोपरान्त उनकी पत्नी ने नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया। कहा जाता है कि राजीव गांधी से उनकी मुलाकात तब हुई जब राजीव कैम्ब्रिज में पढने गये थे। उनकी शादी 1968 में हुई जिसके बाद वे भारत में रहने लगी। राजीव व सोनिया की दो बच्चे हैं, पुत्र राहुल का जन्म 1970 और पुत्री प्रियंका का जन्म 1971 में हुआ।

नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी विभा पांडे का अचानक हुआ निधन, पूरा परिवार सदमे में …

1 राजीव गांधी राजनीति में आने से पहले एयरलाइन पायलट की नौकरी करते थे।

2 बंबई में 20 अगस्त 1944 को राजीव गांधी का जन्म हुआ था।

3 राजीव गांधी बचपन में बहुत ही संकोची स्वभाव के थे। जब वे दून स्कूल में पढ़ रहे थे, तब उनके नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू पहली बार उनसे मिलने स्कूल पहुंचे तो राजीव बाथरूम की बास्केट में छिप गए थे।

4 राजीव गांधी को फ़ोटोग्राफ़ी और रेडियो सुनने का भी ख़ासा शौक़ था।

5 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव भारत के सबसे कम उम्र के युवा प्रधानमंत्री थे। वे भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे। वे राजनैतिक दल ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के लिए समर्पित रहे।

6 राजीव का विवाह इटली की नागरिक एन्टोनिया मैनो से हुआ था, विवाह के उपरांत उनकी पत्नी ने नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया। उनके दो बच्चे- पुत्र राहुल और पुत्री प्रियंका हैं।

7 राजीव गांधी को हिन्दुस्तानी शास्त्रीय और आधुनिक संगीत पसंद था, उन्हें रेडियो सुनने तथा फोटोग्राफी का भी शौक था।

8 राजीव गांधी को सुरक्षाकर्मियों का घेरा बिलकुल पसंद नहीं था। वे अपनी जीप खुद ड्राइव करना पसंद करते थे।

9 इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण उनका प्रमुख उद्देश्य था।

जानें एक ऐसे युवा प्रधानमंत्री बारें में, जिन्होंने देश में क्रांति लाई और देश को विकास की ओर ले गए

10 ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ भारत का खेल जगत में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

21मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर में चुनाव प्रचार के दौरान लिट्टे के आत्मघाती हमलावरों ने बम हमले में उनकी हत्या कर दी थी। इसी कारण से 21 मई, राजीव गांधी बलिदान दिवस को आतंकवाद वि‍‍रोधी दि‍वस के रूप में भी मनाया जाता है।

LIVE TV