जानिए भारत की सबसे स्वादिष्ट थालियों के बारे में , इन जगहों की जरूर करें सैर…

अक्सर लोग बाहर अपनी छुट्टियाँ मनाने जाते हैं। वहीं वहां का खाना जरुर खाते हैं। वहां की यादे वो अपने साथ लेकर जाते हैं। बतादें की कुछ लोगो को अपने शहर का खाना कम बहार का खाना ज्यादा पसंद आता हैं।

 

 

अगर आप भारत के असली जायके का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको यहां के विभिन्न राज्यों की थाली का लुत्फ जरूर उठाना चाहिए। इसके लिए आपको उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत की यात्रा करनी होगी।

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान का हुआ आयोजन…

यह सिर्फ कहावत ही नहीं बल्कि हकीकत है कि भारत में हर 50 किलोमीटर के बाद खाने का स्वाद बदल जाता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक आपको अलग-अलग जायका मिलेगा।

आइए जानते हैं कि भारत की पांच सबसे बेहतरीन थाली के लिए आपको कहां घूमना चाहिए –

आप पंजाबी थाली का लुत्फ लेना चाहते हैं तो आपको पंजाब की सैर जरूर करनी चाहिए। आपको असली पंजाबी थाली में राजमा, छोले, चावल, पनीर और नान जरूर मिलेगा। स्थानीय मसालों से बने हुए इस खाने का स्वाद आपका दिल जीत लेगा। आपको बस इसके लिए पंजाब की सैर करनी होगी। आपको पंजाबी थाली में दाल मखनी और चपाती भी मिलेगी।

सरसों का साग और मक्के की रोटी का जायका भी जरूर मिलेगा। बिना लस्सी के पंजाबी थाली पूरी ही नहीं होती है। पंजाब काफी विविधताओं से भरा हुआ राज्य है यहां आपको घूमने के लिए एक से बेहतरीन एक टूरिस्ट प्लेस मिलेंगे। आप अमृतसर का स्वर्ण मंदिर घूम सकते हैं।अगर आपको राजस्थानी जायके का स्वाद लेना है तो जयपुर, जोधपुर और राजस्थान के दूसरे शहरों की सैर पर जरूर जाएं। राजस्थान राजा-रजवाड़ों का शहर है। यहां की भव्यता आपका दिल जीत लेगी। आपका राजस्थानी थाली में गट्टे की सब्ज़ी, केर संगरी, कचौरी, दाल बाटी चूरमा और घेवर जरूर मिलेगा।

गुजराती थाली में आपको शाकाहारी खाना मिलेगा। गुजराती खाने में आपको मीठे की अधिकता मिलेगी। अगर आपको गुजराती थाली के स्वाद का लुत्फ उठाना है तो इस खूबसूरत प्रदेश की सैर पर जरूर जाएं। गुजराती थाली में आपको थेपला, खांडवी, ढोकला, पुरन पोली, दाल-ढोकली और चवदोह का स्वाद मिलेगा।

गुजरात की ही तरह महाराष्ट्र की थाली का लुत्फ उठाने के लिए आपको मुंबई की सैर करनी होगी। यहां आपको सबसे अच्छा पाव भाजी मिलेगा। भाजी आमतौर पर मछली और चिकन के साथ ही सब्जियों के इस्तेमाल से बनती है। मराठी थाली में आपको कई तरह के अचार मिलेंगे।

दरअसल बंगाली थाली का लुत्फ उठाने के लिए आप अपने जीवन में एक बार पश्चिम बंगाल की सैर जरूर करें। बंगाली थाली में आपको मछली जरूर मिलेगी। मछली के साथ ही मांस, आलू भाजा,कुमरो भाजा, पोटोल भाजा और चटनी भी आपको बंगाली थाली में मिलेगी। आखिर में आप रसगुल्ला खाना न भूलें।

LIVE TV