जानिए भारत का वो खूबसूरत शहर जहां घूमने को बेताब रहते हैं विदेशी,हर साल होती हैं काफी भीड़…

नई दिल्ली : अनेक संस्कृति, भाषा, परंपरा और सभ्यता से संपूर्ण देश है भारत। अपने देश में ही यात्रा करने के लिए इतनी खूबसूरत जगह हैं कि विदेशों से हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। हर जगह अनोखी कला और सभ्यता, मनोरम प्रकृति के अद्भुत नजारे सभी को अपनी और आकर्षित करते हैं।

 

घुमने

 

 

 

बता दें की ऐसे में, भारत का एक शहर ऐसा भी है जहां घूमने को हर विदेशी बेताब रहता है और भारतियों को भी जिंदगी में एक बार जरूर जाना चाहिए। कोवलम जैसी खूबसूरत जगह पर द लाइटहाउस बीच और हवाह बीच के लिए बहुत मशहूर हैं।

राहुल ने कहां कि अब से लेकर नतीजों तक रहें सावधान, कल तय करेगा किसका बनेगा दिन

जहां लोग यहां पर सन बाथ, स्विमिंग, क्रूजिंग और केरला की मशहूर आयुर्वेदिक बॉडी मसाज का लुत्फ उठाते हैं। यहां पर सूर्यास्त का अनोखा नजारा देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। प्रकृति की अनोखी खूबसूरती, समुद्र के शांत किनारे देखकर आपको केरल में बस जाने का मन करेगा।

 

दरअसल केरल में खास जगहों पर जाना हो तो सबसे ऊंचाई पर अलेप्पी है। अलेप्पी हाउसबोट पर दौरे के लिए जाना जाता है। अलेप्पी में समुद्र के अलावा अंबालापुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी समुद्र तट घूमने के लिए अच्छी जगह है। वहीं केरल में वर्कला सबसे अच्छे और शांत समुद्र तटों में से एक है। तिरुवनंतपुरम से 51 मील की दूरी पर स्थित वर्कला अपने प्राकृतिक आकर्षण और ऊंची चट्टानों के साथ दुनिया भर के  पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

LIVE TV