जानिए बॉलीवुड दुनिया में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर किसने किया विरोध तो कौन कर रहा समर्थन…

भारत सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने के बाद देश के कई शहरों में इसका प्रदर्शन जारी हैं। वहीं देखा जाए तो दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया हैं।

 

 

 

 

बतादें कि उत्तर प्रदेश में भी इसका प्रदर्शन देखा जा रहा हैं। लेकिन इन्ही प्रदर्शनों को  देखते हुए बॉलीवुड दुनिया के कलाकारों में भी इसका विरोध जमकर हो रहा हैं।

 

जहां बॉलीवुड कि एक्टर्स तापसी पन्नू ने छात्राओं का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘आश्चर्यजनक है कि क्या यह शुरुआत है या अंत। जो भी हो लेकिन नए नियम लिखे जा रहे हैं। अगर कोई इनमें फिट नहीं है तो नतीजा आपके सामने है।

 

टोल नाकों पर फैल हो रही FastTag व्यवस्था, वाहन चालकों को उठानी पड़ रही परेशानी

 

खबरों कि माने तो बॉलीवुड के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा- ‘जो लोग इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं क्या उनमें से किसी को पता है कि आखिर ये है क्या? आपको क्या लगता है कि विरोध करने वाले और खुद को बुद्धजीवी कहने वालों ने इस बिल को विस्तार से पढ़ा होगा?’

दरअसल अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया कि ‘यह दुखद है। क्या किसी देश में यह सामान्य है? इतने फोर्स की क्या जरुरत है? स्टूडेंट्स के लाइब्रेरी के अंदर आंसू गैस कौन छोड़ रहा है?’अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने लिखा- ‘हम छात्रों के साथ हैं। दिल्ली पुलिस आप पर शर्म है।

LIVE TV