जानिए बुध का राशियों में परिवर्तन , इन पांच राशियों के लिए होगा अच्छा साबित…

युवराज चंद्रपुत्र बुध आज 2 अक्टूबर को सायं 4 बजकर 20 मिनट पर अपनी स्वराशि कन्या से प्रस्थान करके अपने मित्र शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं। वर्तमान समय में शुक्र अपने मित्र बुध की राशि कन्या में बैठे हैं जिसके परिणामस्वरूप परस्पर अन्योन्याश्रित योग बन रहा है।

 

 

वहीं इसी योग से व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा समय आरम्भ हो जाएगा। शुक्र, बुध को अपना मित्र मानते हैं और बुध भी शुक्र को अपना मित्र मानते हैं तो ऐसा कह सकते हैं की कन्या और तुला राशि के लिए तो बेहतरीन समय का आरंभ हो ही रहा है। अन्य राशियों में भी भावों के अनुसार इसका प्रभाव दिखाई देगा।

अपने परिवार को लेकर झलका शिवपाल का दर्द, बोले ये बात

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव –

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए बुध का सप्तम भाव में जाना शादी-विवाह संबंधी वार्ता सफल कराएंगे। व्यापार की दृष्टि से यह समय बेहतरीन आरंभ हो रहा है लाभ उठाएं। विदेश यात्रा और देशाटन का पूरा आनंद मिलेगा।
वृषभ राशि- बुधदेव शत्रु भाव में जा रहे हैं किंतु शुक्र और बुध का राशि परिवर्तन प्रभाव में शुभता लायेगा। फिर भी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुप्त शत्रुओं से बचें ऋण के लेनदेन से भी बचें।

कन्या राशि- बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन बेहतरीन लाभ देने वाला है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। मकान वाहन का क्रय भी कर सकते हैं। किसी महंगी वस्तु पर अधिक खर्च होगा। मीठे बोल से बड़े से बड़े कष्टों पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
तुला राशि- ग्रह गोचर बेहतरीन लाभ देने वाला है। काफी दिनों से चली आ रही आपकी परेशानियां कम होंगी। अपने कार्य गोपनीय रखते हुए अंतिम रूप दें। यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग है।
धनु राशि- बुध का लाभ स्थान में जाना परिवार के बड़े लोगों से स्नेह तो दिलवाएगा ही, उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध भी बनाएगा। एक से अधिक आय के साधन बनेंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति का प्रयोग करें।
LIVE TV