जानिए फिल्मों की हकीकत , एक नहीं कई बार हुआ हैं दर्शकों के साथ धोखा…

फिल्मों की दुनिया बेहद अलग ही होती हैं। वहीं देखा जाए तो अधिकतर कलाकार अपनी नॉर्मल जिंदगी बहुत ही कम जी पाते हैं। देखा जाए तो अधिकतर कलाकर अपनी फ़िल्मी दुनिया में ही व्यस्त नज़र आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की फिल्मों में जो होता हैं क्या वो हकीकत में होता हैं।

 

 

खबरों की माने तो ऐसा कहते हैं कि देखी हुई बात कभी गलत नहीं होती, लेकिन सिनेमा में इस लाइन को गलत कहा जा सकता है। दरअसल फिल्म चाहें बॉलीवुड हो, हॉलीवुड हो या फिर टॉलीवुड, आपको कई सीन्स ऐसे देखने को मिलते हैं जो हकीकत में दिखाए गए तरीके से नहीं शूट होते लेकिन जब आप उनको स्क्रीन्स पर देखते हैं तो दातों तले उंगलियां दबा लेते हैं।जहां इस स्पेशल पैकेज में हम आपको कंप्यूटर ग्राफिक्स और क्रोमा के इस्तेमाल के बाद सीन्स कितना बदल जाते हैं, इसके कुछ उदाहरण दिखाएंगे।

 

नहीं थम रहा बच्चियों के साथ दुष्कर्म का सिलसिला, एक बार फिर आठ साल की मासूम के साथ हैवानियत…

2015 में रिलीज हुई फिल्म बाहुबली-

द बिगनिंग किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फिल्म ने सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी धूम मचाई थी। फिल्म से प्रभास ने लाखों- करोड़ों दिल पर राज किया था। फिल्म की शुरुआत में ही एक सीन था जिसमें पानी के ऊपर हाथ दिखता है और उस हाथ में एक बच्चा। इस सीन को देख थिएटर्स में सभी की सासें रुक से गई थीं लेकिन हकीकत में इस सीन को एक पानी की बोतल के साथ शूट किया गया था।

फिल्म- चेन्नई एक्सप्रेस –

2013 में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म को दर्शकों को ढेर सारा प्यार मिला था। फिल्म का कुछ हिस्सा ट्रेन में भी शूट हुआ था। लेकिन बता दें कि ट्रेन की पूरी शूटिंग रियल नहीं थी, क्योंकि कुछ हिस्से में क्रोमा का इस्तेमाल किया गया था। इससे ऐसा लग रहा था कि ट्रेन चल रही है।

फिल्म- भाग मिल्खा भाग –

दरअसल 2013 में फरहान अख्तर और सोनम कपूर स्टारर फिल्म भाग मिल्खा भाग रिलीज हुई थी। फिल्म में फरहान अख्तर ने अपनी लाजवाब एक्टिंग और दमदार बॉडी से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में कई सीन्स ऐसे थे जिनमें क्रोमा और कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया था।

LIVE TV