जानिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किन हीरोइनों ने पहनी थी सबसे खराब ड्रेस

मुंबई : कोई अवार्ड फंक्शन हो या कोई इवेंट, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके जिम लुक से लेकर एयरपोर्ट लुक भी आग की तरह वायरल होते हैं।

DEEPIKA

जहां बीती रात मुंबई के जियो गार्डन में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया, वही सेलेब्स के एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक नजर आए। देखा जाये तो कुछ सेलिब्रिटीज के फैशन के साथ किए गए एक्सपेरिमेंट फेल हो गए हैं।

आरएसएस के अंधविश्वास का नतीजा है शुद्धिकरण समारोह, भाजपा सरकार भी इसका…

बता दें की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बालीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर का। रेड कारपेट पर सोनम ने ऑफ शोल्डर पिंक कलर का गाउन पहना था, जो राल्फ एंड रुसो ब्रांड का है।

साथ ही अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैसी बन बनाया हुआ था और पिंक लिप्सटिक लगा रखी थी। सोनम के ड्रेस का कलर और बैलून स्लीव्स बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही थी।

दरअसल सारा अली खान ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आईं। जहां उन्होंने व्हाइट शिमरी लहंगा पहना था, जिसमें वह बिल्कुल परी जैसी लग रही थीं। वहीं सारा ने अपने इस लुक को लाइट मेकअप और बालों को खुला कर पूरा किया। सारा का यह लुक रेड कारपेट के हिसाब से परफेक्ट नहीं था।

जाह्रवी कपूर ने न्यूड कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना है, जिसमें वह काफी अट्रेक्टिव नजर आ रही थीं। जाह्नवी कपूर का यह गाउन Maison Yeya कलेक्शन से था। जहां अपने लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने न्यूड मेकअप और न्यूड कलर की हील्स पहनी थीं।

खबरों के मुताबिक काजोल ने ब्लैक पलंजिंग नेक थाई हाई स्लिट गाउन पहना था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने पोनी टेल के साथ स्मोकी आईज कर रखी थी।
आथिया शेट्टी ने बहुत प्यारे दो ब्लोक कलर्स की ड्रेस पहनी थी, लेकिन ये कलर कॉम्बिनेशन वो कमाल नहीं दिखा पाया है।

फातिमा ने रेड कारपेट के लिए हॉट पिंक ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। अपने लुक को पूरै करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ बालों को खुला कर रखा था।

अपनी इस ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पेयर अप कर रखी थी। फातिमा की यह ड्रेस एक तरफ से छोटी थी और दूसरी तरफ से टेल निकली हुई थी, जो इतना जम नहीं रहा था।

LIVE TV