जानिए देवघर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, अध्यात्म से से जुड़ने का सबसे…

लखनऊः देवघर जो की झारखण्ड का एक बहुत ही प्रसिद्ध धर्मस्थल है, कई बौद्ध मठों और खंडहरो से घिरा यह छोटा से शहर बाबा बैजनाथ की वजह से जाना जाता है। लगभग 833 फिट की उंचाई पर बसा देवघर सबसे शानदार वास्तुशिल्प मुर्तियों का घर है। यहां पर हर साल लगभग 7 से 8 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं । इसलिए देवघर सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। यहां पर आप अनेक हिन्दू मन्दिर और तीर्थस्थलों का दर्शन कर सकते हैं।

कैसे जाएं देवघर

यहां पर आप हवाई मार्ग से लेकर ट्रेन या फिर बाई रोड भी जा सकते हैं। हवाई मार्ग से आप पटना तक जा सकते हैं, और वह़ॉ से कैब कर सकते हैं। जो की देवघर से 250km की दुरी पर है। वहीं आप ट्रेन से जाएं तो देवघर का प्रमुख रेलवे स्टेशन जसीडिहं है। वहां से सभी शहरो के लिए ट्रेने मिलती है। अगर आप बाई रोड जा रहे हैं तो देवघर के आसपास के शहरों और कस्बों से बसें चलती है।और यह सड़क मार्ग से भारत के मुख्य शहरों से भी जुड़ा है।

देवघर जाने का सही समय

अगर आप देवघर जाने का प्लान कर रहें है, तो सर्दियों का मौसम आपके लिए बेस्ट है। अक्टूबर से लेकर मार्च तक यहां का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

देवघर का दर्शनीय स्थल

बाबा बैजनाथ

भारत के पूजनीय ज्योतिर्लिंग मंदिरों में एक बाबा वैजनाथ मंदिर है। यह पवित्र स्थान मां सती के 52 शक्तिपीठों में से एक है। इस गर्भगृह में हिन्दू देवी-देवताओं के 21 और मंदिर है। जिसमें दुनिया भर से श्रद्धालू दर्शन के लिए आते हैं। माना यह जाता है उन्हे यहां दर्शन करने से सभी दुखों और पापों से छुटकारा मिलता है।

नौलखा मंदिर

नौलखा मंदिर एक ऐसा आध्यात्मिक गर्भगृहों में से एक है जो अपने वास्तुशिल्प के साथ ऐतिहासिक महत्व के लिए भी मशहूर है। यह मंदिर हिन्दू पौराणिक देवताओं राधा- कृष्ण को समर्पित है।

मुकदमा दर्ज कराने को लेकर दर दर की ठोकरें खा रही दुष्कर्म पीड़िता, मूकदर्शक बना प्रशासन

मंदरा पर्वत

देवघर का मंदरा हिल पर्यटकों का आकर्षण का केन्द्र है। और यहा कि बहुत सी मिथक कहांनियां प्रचलित है। कहा जाता है की समुद्र मंथन के दौरान अमृत निकालने के लिए इसी पर्वत प्रयोग किया गया था। इसलिए हिन्दुओं के लिए पवित्र है।

LIVE TV