जानिए दुनिया के वो चार स्थान, जहां 70 डिग्री तक पहुंच सकता हैं पारा…

गर्मी
अमेरिका- डेथ वैली –

यहां साल में औसत वर्षा मात्र 5 सेमी. के लगभग होती है। यहां पानी के निशान तक नहीं हैं। वहीं अगर कहीं पानी मिल भी जाए तो वह खारा होता है।

1913 में गर्मियों में थर्मामीटर से जब इस जगह का तापमान मापा गया तो वह 56.7 डिग्री सेल्सियस था। जिससे इस जगह का नाम भी दुनिया की अन्य गर्म जगहों के साथ जुड़ गया। जहां कैलिफोर्निया में स्थित इस जगह का औसत पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक आसानी से पहुंच जाता है। ये कैलिफोर्निया की सबसे सूखी जगह है।
सूडान- वदी हाल्फा

सूडान के लेक नूबिया के किनारे पर बसा वदी हाल्फा शहर में बारिश की मात्रा ना के बराबर रहती है। जून यहां का सबसे गर्म महीना माना जाता है। इस दौरान औसत तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यहां साल 1967 में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया था। तब यहां का तापमान 53 डिग्री सेल्सियस था।

लीबिया- अजीजियाह

अजीजियाह लीबिया की राजधानी त्रिपोली से 25 मील की दूरी पर स्थित है। इस जगह को भी दुनिया की सबसे गर्म जगह माना जाता है। साल 1922 में यहां का तापमान 58 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं गर्मियों के समय यहां का औसत तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

LIVE TV