जानिए दुनिया की सबसे महंगी शराब के बारे में , लग्जरी कार के बराबर इसकी कीमत…

आज के समय में देखा जाए तो अधिकतर लोग शराब के दीवाने होते हैं। वहीं ये शराब आपकी सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। लेकिन लोग अपना पैसा ज्यादातर शराब पर ही खर्च करते हैं।

 

 

बतादे की वैसे तो शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है बावजूद इसके दुनिया में बड़ी संख्या में लोग शराब का सेवन करते हैं। प्रतिबंधों और नसीहतों के डर से कुछ लोग छिप कर पीते हैं तो कुछ लोग खुलेआम पीते हैं।

 

आरोपों से घिरी अमिताभ बच्चन की ये फिल्म , तीन लोगो को मिला नोटिस…

जहां शराब के दाम पीने वाले की हैसियत का पैमाना होते हैं। बड़े-बड़े दिग्गज अपने घर के मेहमानों के सामने महंगी से महंगी शराब परोसते हैं। ताकि उनका रुतबा बढ़े। इसी कड़ी में आज हम आपको उन महंगी शराबों के दामों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो पार्टियों में चर्चा का विषय रहती है।

वहीं इस शराब का नाम है टकीला ले .925। जिस बोतल में इसकी पैकेजिंग होती है उसमें 6400 हीरे जड़े होते हैं। इसे मेक्सिको में सबसे पहले लॉन्च किया गया। लेकिन इसे किसी ने आज तक नहीं खरीदा। तो इस वजह से इसकी असल कीमत का पता नहीं चल सका।

लेकिन अममांड डी ब्रिगनैक मीडास। इसे दुनिया के सबसे महंगी चैंपेन में गिना जाता है। इसकी बॉटल का बड़ा साइज ऊंची कीमत की एक बड़ी वजह है। इसकी कीमत एक करोड़ चालीस लाख से ज्यादा है। ये है डीवा वॉडका। कहते हैं ये नेलपॉलिश सी टेस्ट करती है। इसकी बॉटल के अंदर बीचोबीच स्वरोस्की के क्रिस्टल लगे होते हैं। इन क्रिस्टल्स को ड्रिंक में मिलाकर पिया भी जा सकता है।

दरअसल इसका नाम है डैलमोर 62। इसे दुनिया की सबसे महंगी व्हिस्की माना जाता है। ये इतनी महंगी कि आज तक इसकी केवल बारह बोतलें ही बनाई गई हैं। कीमत- एक करोड़ चालीस लाख से भी ज्यादा।पेनफोल्ड्स एम्पूल। ये सबसे महंगी रेड वाइन है। पेन की शेप जैसी बॉटल में आने वाली ये वाइन एक करोड़ ग्यारह लाख तक की है।

LIVE TV