जानिए दुनिया की सबसे ‘खतरनाक चिड़िया’ ने ली अपने मालिक की जान

नई दिल्ली:  बीते दिन फ्लोरिडा में एक व्यक्ति की हत्या एक पक्षी ने कर दी। पक्षी वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पक्षी बेहद खतरनाक है। कैसोवरी  नाम के इस पक्षी ने फ्लोरिडा में अपने मालिक की जान ले ली। एक ऑस्ट्रिच की तरह कैसोवरी  भी उड़ नहीं पाता है।

जान

बता दें कि ज़ू में काम करने और पक्षियों का ध्यान रखने वाले 75 वर्षीय मार्विन हजोस बीते दिन अपने खेत में घायल अवस्था में मिले। हजोस जब बेहोश हुए तो उन्होंने बताया कि उनपर कैसोवरी ने हमला किया है। हजोस जब मिले तो वह गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।हजोस की मौत के बाद वन अधिकारी उन परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं जिनकी वजह से उनकी मृत्यु हुई।

मसूरी में हुई दिव्यांग क्रिकेट विश्व कप को लेकर बैठक

जहां हजोस की मंगेतर का कहना है कि ‘वे वह करते हुए मरे जिससे उन्हें बेहद प्यार था।’ अधिकारियों का कहना है कि जिस पक्षी ने हजोस पर हमला किया था उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया है। बता दें कि कैसोवरी नाम के इस पक्षी की बिक्री, सार्वजनिक प्रदर्शनी या कब्जे के लिए एक खास परमिट की आवश्यक हैं।

दरअसल मूल रूप से क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी  में पाई जाने वाली इस चिड़िया की प्रजाति को ऑस्ट्रिच का दूर का रिश्तेदार कहा जा सकता है। करीब 200 पाउंड के इस पक्षी को फल खाना बेहद पसंद है। लेकिन यह जल्दी आक्रामक भी हो जाते हैं इसलिए लोगों को हिदायत दी जाती है कि वे इससे दूरी बनाए रखें।

 

 

LIVE TV