जानिए दुनिया की बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में , बजट में यहां का बनाए घूमने का प्लान…

छुट्टियों का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता हैं। वहीं देखा जाए तो लोग हले से बाहर घूमने का प्लान बना लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं की अब कम बजट में आप अच्छी और शांत जगह जाकर आसानी से घूम सकते हैं।

 

 

देखा जाए तो अगर आपको कहीं घुमने जाना हो तो आप हमेशा सोचते हैं किसी अच्छी और शांत जगह पर जाएं। हम आपके लिए दुनिया के टॉप 10 शहरों के नाम लाए हैं। जहां जाने के बाद आपको काफी अच्छा लगेगा। जहां की सुंदरता आपके मान में बस जाएगी और आपका मन यहां बार-बार जाने का करेगा। ये टॉप 10 शहर टूरिज्म के मामले में काफी अच्छे व खूबसूरत हैं।

 

ज्यादा नमक आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रहा हैं , जाने कैसे…

जहां ज्यूरिख की सबसे खास बात यहां का पब्लिक ट्रांसपॉर्ट है जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। यह वैसे कुछ शहरों में शामिल है जहां खास शहर देहात क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं। यह काफी खूबसूरत शहर है।

वहीं डेनमार्क के शहर कोपनहेगन का हरा-भरा माहौल, रहने का स्तर और परिवहन सिस्टम दुनिया के लिए उदाहरण के समान है। सालों से यहां साइकिल संस्कृति चली आ रही है जो पर्यावरण के लिए बहुत ही लाभदायक है। यह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।

हेलसिंकी, फिनलैंड की राजधानी है और इसे ‘ब्लू सिटी’ के नाम से जाना जाता है। फिनलैंड में कई छोटी-बड़ी झीलें है, जिनकी संख्या करीब 2 लाख हैं। हेलसिंकी में सबसे ज्यादा झीलें हैं, जिसकी वजह से इसे ‘ब्लू सिटी’ के नाम से जाना जाता है।

दरअसल ताइवान की राजधानी है ताइपे। यह देश की राजनितिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। यह पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है और इसी शहर में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग मौजूद है। यहां की ऐतिहासिक इमारतों के अलावा भी काफी ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो सैलानियों को हैरत में डाल सकते हैं।

LIVE TV