जानिए क्या जन्मदिन के जश्न में सचमुच दोस्तों के हाथों मारा गया ये लड़का…

नई दिल्ली : बर्थडे पार्टी की मौज मस्ती में अगर ‘बर्थडे बॉय’ की मौत हो जाए तो आप क्या कहेंगे? वहीं  सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि एक कमरे में ज़मीन पर गिरे एक लड़के को उसके दोस्त लात-घूंसों से पीट रहे हैं. लड़के हंसी मज़ाक के मूड में दिख रहे हैं, पास में टेबल पर एक केक रखा है,  पिटाई के बाद लड़का कुछ कराहता हुआ सा खड़ा होता है और वीडियो खत्म हो जाता है।

मौत

 

बता दें की कहा ये जा रहा है कि वीडियो में जिस लड़के की पिटाई हो रही थी उसका जन्मदिन था. दोस्तों ने ‘बर्थडे बम्प’ के नाम पर उसकी इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। लेकिन ‘बर्थडे बम्प’ का मतलब है कि जिसका जन्मदिन होता है, उसे लोग मज़ाक में हल्की-फुल्की थपकी लगाकर जन्मदिन की मुबारकबाद देते हैं।

 

जानिए अपनी राशि के अनुसार गाड़ियों के रंग, होगा लाभ ही लाभ…

 

दरअसल सहवाग के इस वीडियो को लेकर किए गए ट्वीट पर रघुराज सिंह नाम के एक ट्विटर यूज़र ने कमेंट किया कि ये फेक न्यूज़ है। जहां रघुराज ने लिखा कि मार खाने वाले लड़का उन्हीं के कॉलेज का छात्र और उसे कुछ नहीं हुआ है। लेकिन इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया हैं।

 

 

 

 

 

 

LIVE TV