जानिए क्या आपकी भी विवाह रेखा पर है ये निशान जिससे हो जाएगी जिदंगी तबाह

हस्तरेखा शास्त्र पर बहुत से लोग विश्वास करते है। इस शास्त्र के मुताबिक विवाह रेखा पर बने निशान इंसान के जीवन को प्रभावित करते हैं। आमतौर पर विवाह रेखा का आगे की ओर बढ़ना शादीशुदा जिंदगी के बारे में बताता है। इसके अलावा ये रेखा वैवाहिक जीवन के सुखों के बारे में भी बताती है। विवाह रेखा पर बनने वाले निशान क्या संकेत देते हैं आइए इस बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर विवाह रेखा पर काला धब्बा है तो ये अशुभ माना जाता है। किसी भी इंसान की हथेली में विवाह रेखा पर बना यह निशान उसे लाइफ पार्टनर के सुखों से वंचित रखता है। विवाह रेखा अगर कनिष्ठा (सबसे छोटी) उंगली के दूसरी ओर जाती है तो ऐेसे में जातक अविवाहित ही रहता है। इसके अलावा अगर विवाह रेखा पर कोई दूसरी रेखा आकर मिले या विवाह रेखा के मूल में कोई और रेखा मिले तो शादी के बाद अन्य संबंध के कारण इंसान का शादीशुदा लाइफ बर्बाद हो जाती है।

हथेली में विवाह रेखा के साथ-साथ दो या इससे अधिक रेखाएं बने तो इंसान का अन्य स्त्रियों से भी संबंध रहता है। इसके अलावा एक से अधिक विवाह भी हो सकता है। अगर हथेली में दो विवाह की रेखाएं नजर आए तो इनमें से एक गहरी और स्पष्ट जबकि दूसरी महीन एंव बुध पर्वत तक जाए तो ऐसे में इंसान की लाइफ में दो शादियों का योग बनता है।

साथ ही अगर हथेली की विवाह रेखा टूटी, हल्की या छोटी है तो ऐसे में व्यक्ति का वैवाहिक जीवन बहुत दिनों तक नहीं चल पाता। यदि चलता भी है तो शादीशुदा जिंदगी परेशानियों से भरी रहती है। वहीं अगर विवाह रेखा पर द्वीप का निशान बने तो विवाह में बिना कारण देरी होती है। वहीं अगर विवाह रेखा लालिमा लिए है तो वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

यह भी पढ़े: शनि-सूर्य का मिलन से बन रहा दुर्लभ संयोग, इतने सालों बाद हो रहा मिलन, जानिए अपनी राशि पर इसका असर

LIVE TV