जानिए कौन हैं अभिषेक त्रिपाठी, जो राफेल को ला रहे भारत

हरदोई. दुनिया के शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में शामिल राफेल विमान भारत लाए जा रहे हैं। यह विमान फ्रांस से भारत के लिए उड़ान भर चुके हैं। आपको बता दें, भारत आ रहे पांच राफेल लड़ाकू विमानों में से एक विमान को विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी ला रहे हैं। हरदोई जनपद के संडीला कस्बे के मोहल्ला बरौनी निवासी अभिषेक त्रिपाठी इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर हैं।

बता दें, भारत ने जब राफेल डील की थी तो राफेल उड़ाने के लिए चुनिंदा विंग कमांडरों को प्रशिक्षण दिया गया था, जिनमें विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। खबरों के मुताबिक, सोमवार(27 जुलाई, 2020) को फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने मेरिग्नेक हवाई अड्डे से विंग कमांडर अभिषेक को राफेल के साथ भारत के लिए रवाना किया है। अभिषेक के परिजनों और ग्रामीणों में इस बात से खुशी और हर्ष की लहर है। शुरुआत से ही इंडियन एयरफोर्स में जाने की इच्छा और साहस रखने वाले अभिषेक की इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।

LIVE TV