जानिए कर्नाटक भाजपा की राज्य उपाध्यक्ष बनी अनंत कुमार की पत्नी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को कर्नाटक राज्य भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया है। जहां पिछले साल नवंबर में अनंत कुमार के निधन के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अनंत की पत्नी तेजस्विनी को उनकी सीट से लोकसभा मैदान में उतारा जाएगा। लेकिन भाजपा ने तेजस्विनी की बजाय 28 साल के तेजस्वी सूर्या को बेंगलुरु साउथ से टिकट दे दिया हैं।

उपध्याश

बाया दें की दिवंगत अनंत कुमार बेंगलुरु साउथ सीट पर 1996 से लेकर 2014 तक लगातार यहां से सांसद थे। जहां  2014 में उन्होंने इस सीट से नंदन नीलेकणी को हराया था। लेकिन अनंत की पत्नी तेजस्विनी एयरोस्पेस इंजीनियर हैं। इसके साथ ही अदम्य चेतना नामक एनजीओ भी चलाती हैं।

जानिए युवराज स‍िंह की वाइफ हेजल थी कौन की बीमारी , करानी पड़ी सर्जरी

दरअसल अपने एनजीओ के कारण तेजस्विनी बेंगलुरु साउथ सीट में काफी चर्चित हैं। जहां राजनीतिक तौर पर तेजस्विनी को राज्य भाजपा प्रमुख बीएस येदियुरप्पा का भी समर्थन है। लेकिन मंगलवार को तेजस्विनी को कर्नाटक भाजपा का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बीएस येदियुरप्पा ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।  वहीं येदियुरप्पा ने लिखा है कि मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि तेजस्विनी अनंत कुमार को भाजपा कर्नाटक का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

LIVE TV