जानिए एक बार फिर ऐश्वर्या राय बच्चन को मिल सकता है ‘Miss World’ का खिताब…
पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन नवंबर में 45 साल की हो चुकी हैं लेकिन अभी भी उनका जलवा कम नहीं है। खूबसूरत और स्टाइल के मामले में ऐश्वर्या तमाम नई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं।
1994 में उन्होंने विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम कर यह बात साबित भी कर दी थी।
24 साल पहले मिस वर्ल्ड रह चुकीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन सुंदरता के मामले में आज भी वैसे ही हैं।
ऐश्वर्या राय 7 साल की बेटी आराध्या की मां हैं।
हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन को दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन और ईशा अंबानी की शादी में देखा गया था
जहां वो सबसे अलग अंदाज में नजर आ रही थीं।
हाल ही में उन्होंने Condé Nast Traveller मैग्जीन के कवर के लिए शूट कराया है जिसमें वह रेड पैंट औ कोट में नजर आ रही हैं।
ये तस्वीरें कह रही हैं कि ऐश्वर्या फिर से मिस वर्ल्ड के खिताब की दावेदार हैं।
दलित किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कैद
उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई नई तस्वीरें पोस्ट की गई हैं जो प्रोफेशनल लुके की हैं। सभी फोटोज में उनका अंदाज दिल को छू लेने वाला है।
इस फोटोशूट के लिए ऐश्वर्या ने कई अवतार प्रदान किए हैं और फोटो में अलग तरह के पैंटसूट और कपड़े शामिल हैं। फोटो में मेकअप को कम रखा गया है और लाल बाल भी जच रहे है।
इतना ही नहीं इस साल लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स में भी ऐश्वर्या राय बच्चन छाई रहीं। इस मौके पर ऐश्वर्या राय ने रेड कलर का चमकीला बॉडीकॉन ड्रेस पहना।
पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन साधारण सा जीवन जीती हैं। वह न सिर्फ अपने ससुराल में बल्कि मायके में भी सभी की प्रिय हैं।
कई बार ऐश्वर्या राय ने इंटरव्यू में भी कहा है कि उनके लिए सबसे पहली प्राथमिकता उनकी बेटी आराध्या बच्चन है, इसके बाद उनका काम। अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी वे अक्सर आराध्या को अपना वर्ल्ड कहती नजर आती हैं।
बता दें कि ऐश्वर्या आखिरी बार फन्ने खान फिल्म में नजर आई थीं। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक फ्लॉप हुई, लेकिन फिल्म में उनके लुक की चर्चा खूब हुई।