जानिए इस कुण्ड में स्नान करने से होता है,पति-पत्नी के साथ चमत्कार…

पति-पत्नी के बीच प्यार ना हो तो गृहस्थ जीवन खराब होना तय है। इससे बचने के लिए कई लोग टोने टोटके अपनाने से भी नही चूकते। लेकिन मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक ऐसा कुंड है जिसमें नहाने भर से पति-पत्नी के बीच प्यार अजर-अमर हो जाता है। भदैया कुंड का पानी चिकित्सकीय शक्तियों के लिए माना जाता है

जानिए इस कुण्ड में स्नान करने से होता है,पति-पत्नी के साथ चमत्कार...

ऐसी ही एक मान्यता शिवपुरी के भदैया कुंड की भी है। कहा जाता है कि भदैया कुंड के वाटर फॉल में जो भी दंपति एक बार यहां एक साथ नहा लेता है, जीवन भर उनके बीच में आपसी प्रेम बना रहता है।

क्या आप खरीदेंगे लाखो के ये हवाई टिकट?

शिवपुरी में यह वाटर फॉल केवल मानसून में ही चालू होता है। बारिश का पानी ही बहकर इसमें आता है। ऊपर से गिरता हुआ पानी एक कुंड में जमा होता है। स्थानीय क्षेत्र में मान्यता है कि इस कुंड में नहाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। यही नहीं अगर किसी पति-पत्नी के बीच में झगड़ा भी होता है तो लोग सलाह देते हैं भदैया कुंड में नहाकर आओ, सब कुछ ठीक हो जाएगा। शायद यही वजह है कि यहां न्यूली मैरिड कपल्स के अलावा बुजुर्ग दंपति भी एक साथ नहाने के लिए आते हैं।

LIVE TV