जानिए इन दो खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में गांगुली ने बताया लकी…

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि विराट कोहली की आईपीएल की कप्तानी का वर्ल्ड कप पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वनडे कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड अच्छा है। जहां गांगुली ने कहा कि कोहली के लिए सबसे बड़ा फायदा यह है कि उन्हें दो सफल कप्तानों महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का साथ मिलेगा।

सौरभ गांगुली

 

बता दें की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल में लगातार नाकामी से कोहली की नेतृत्वक्षमता पर सवाल उठाए जा रहे हैं. लेकिन, गांगुली ने कहा कि भारतीय कप्तानी पूरी तरह से भिन्न है।

इस आसान रेसिपी से बनेगा स्वादिष्ट और हेल्दी बरीटो

वहीं गांगुली ने कहा हैं की विराट कोहली की आईपीएल कप्तानी रिकॉर्ड की भारत के साथ तुलना मत करो। जहां भारत के लिए उनका कप्तानी का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। जहां उनके साथ रोहित जैसा उप-कप्तान है धोनी टीम में है।

इसलिए उन्हें अच्छा सहयोग मिलेगा। वहीं इस 46 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप में हार्दिक पंड्या भारतीय अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे।

दरअसल गांगुली का कहना हैं की हार्दिक पंड्या अहम भूमिका निभाएंगे। वह बेहतरीन फार्म में है।  जहां भारत के लिए वह बहुत महत्वपूर्ण होगा। गांगुली ने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों में भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अलावा पाकिस्तान को चुना हैं।

जहां उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान का इंग्लैंड में विश्व टूर्नामेंट में रिकॉर्ड उल्लेखनीय है। दो साल पहले उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। उसने 2009 में विश्व टी-20 भी इंग्लैंड में जीती थी।  पाकिस्तान हमेशा इंग्लैंड में अच्छा खेलता रहा है।  वहीं गांगुली ने हालांकि कहा कि कोहली की टीम को पाकिस्तान की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

जहां  उनका कहना हैं की मैं रिकॉर्ड में विश्वास नहीं करता. उस दिन दोनों टीमों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।  वहीं भारत की टीम बहुत अच्छी है। उसे हराना बहुत मुश्किल होगा। जिस टीम में कोहली, रोहित और शिखर धवन जैसे खिलाड़ी हों उसे कमजोर नहीं कहा जा सकता है।

 

LIVE TV