जानिए आपकी पर्सनैलिटी को कौन सी रॉयल एनफील्ड बाइक करेगी सूट

नई दिल्ली : अगर आप रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदने पहले ये तय कर लें कि एनफील्ड का कौन सा म़ॉडल आपको सूट करेगा। वहीं कंपनी ने अलग-अलग इंजन कैपेसिटी के मुताबिक कई कैटेगरीज में बाइक ऑफर कर रही है। जहां कंपनी की तकरीबन 9 बाइक्स बाजार में उपलब्ध हैं।

bike

वहीं इनमें से अपनी लिए सही मॉडल चुनना किसी चुनौती से कम नहीं है। जानतें है कि आपकी पर्सनैलिटी के हिसाब से एनफील्ड का कौन सा मॉडल आपको सूट करेगा।  देखा जाये तो अगर आप सिटी राइड हैं और कभी-कभार हाइवे पर लान्गड्राइव के लिए जाते हैं, तो क्लासिक शहरी सड़कों के लिए बेस्ट है।

लोकसभा चुनाव से पहले फेक न्यूज पर व्हॉट्सएप का वार, लॉच हुआ नया हथियार

बता दें की क्लासिक बुलेट का मॉडर्न वर्जन है, सिटी और कभी-कभार हाइवे ट्रेवलिंग के लिए बेस्ट है। रेट्रो-मॉडर्न लुक वाली क्लासिक में कई पेंट शेड्स जैसे, डेडर्ट स्ट्रॉम, बैटल ग्रीन, स्कवॉड्रन ब्लू आते हैं। क्लासिक दो इंजन 350 सीसी और 500 सीसी में आती है।    वहीं अगर आप क्रूजिंग के शौकीन हैं और लंबी ड्राइव पर जाना पसंद करते हैं, तो थंडरबर्ड इसके लिए बढ़िया है। थंडरबर्ड पहली क्रूजर बाइक है, जो दो लाख से कम कीमत में आती है। हालांकि थंडरबर्ड थोड़ी भारी है और पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग के दौरान थोड़ा ज्यादा दम लगाना पड़ता है।

 

वहीं थंडरबर्ड 350 सीसी और 500 सीसी इंजन में आती है।  अगर आप कालेज जाते हैं और शहर में ज्यादा ड्राइविंग करते हैं, तो थंडरबर्ड एक्स को इसी पर्पज के लिए बनाया गया है। शहरी सड़कों पर इस्तेमाल के लिए एक्स बढ़िया है। इसमें फैक्ट्री फिटेड ब्लैक अलॉय व्हील मिलते हैं। थंडरबर्ड एक्स में सिटी बाइक और क्रूजर दोनों का आनंद उठा सकते हैं। थंडरबर्ड एक्स 350 सीसी और 500 सीसी इंजन में आती है।    रॉयल एनफील्ड सीरीज की यह सबसे पुरानी बाइकों में से एक है, जो आज भी पुरानी बुलेट का लुक देती है। इसे मॉडर्न-रैट्रो बाइक कहा जा सकता है। वहीं बुलेट शहरी सड़कों के लिए बढ़िया है और दो इंजन 350 सीसी और 500 सीसी में आती है। शोरूम में भी सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल भी यही है। बुलेट एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक है। जो लोग केवल शहर में ही ड्राइविंग करना पसंद करते हैं, बुलेट उनके लिए परफेक्ट है।

 

जो लोग एडवेंचर पसंद करते हैं और बाइक से देश के किसी भी हिस्से में जाने का दमखम रखते हैं, उनके लिए हिमालयन से बेहतर कुछ नहीं है। हाल ही में एनफील्ड ने हिमालयन में कुछ बदलावों के साथ लान्च किया है। हिमालयन भारतीय बाजार की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक है। इसमें 411 सीसी का इंजन मिलता है, जो 23 बीएचपी की पावर देता है, वहीं इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 220 एमएम का है। इसमें लगज के लिए अलग से हुक लगाने की सुविधा है।यह देश की सबसे सस्ती स्क्रैंबलर थीम वाली बाइक है। रॉयल एनफील्ड बुलेट ट्रॉयल्स को हाल ही में लान्च किया गया है। ट्रॉयल्स बुलेट सीरीज की ही बाइक है, जिसमें 350 सीसी और 500 सीसी का इंजन आता है।

 

लेकिन वहीं दोनों ही इंजनों में पावर और मैकेनिकल कैपेबिलिटीज एक ही हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो ट्रायल्स को आजमा सकते हैं। इसमें सामान रखने के लिए बड़ा रैक भी दिया गया है, ताकि लंबी राइड के दौरान बैगेज रखा जा सके।इंटरसेप्टर असल में ट्विन सिलेंडर बाइक है, इसे ऑल राउंडर बाइक भी कह सकते हैं। इंटरसेप्टर 650 एनफील्ड की नेक्स्ट जेनरेशन बाइक है, जिसमें एयर-ऑयल्ड कूल्ड 648 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है, जो 74 बीएचपी की पावर और 52 एनएम का टार्क देता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है, रोजमर्रा में स्पीड से चलना पसंद करते हैं और कभी-कभी लंबी राइड पर निकलते हैं।

जहां इसमें विशेष स्लिपर क्लच मिलती है।   अगर आप रेट्रो लुक वाली स्टाइलिश कैफे रेसर देख रहे हैं तो कॉन्टिनेंटल जीटी 650 एक अच्छा और सस्ता आप्शन है। इसमें 650 सीसी का एयर-वाटर कूल्ड इंजन लगा है, जो ट्विन जैसी ही पावर जेनरेट करता है। परफॉरमेंस के अलावा इसमें कंफर्ट के साथ स्टाइल भी है। स्पोर्टी राइडर्स के लिए कॉन्टिनेंटल जीटी 650 बेहतरीन विकल्प है।अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं, तो रॉयल एनफील्ड को कस्टमाइज्ड करवा सकते हैं। एनफील्ड के लिए एक से बढ़ कर एक ऑप्शंस मौजूद हैं। वहीं कंपनी ने भी कुछ कस्टम गैराज से टाइ-अप किया हुआ है। वहीं कंपनी Mo Powa और Lock Stock की तरह खास फैक्टरी कस्टम बाइक भी बनाती है। इसके अलावा इसमें अलग से एसेसरीज भी लगवा सकते हैं।

दरअसल विंटेज लुक को पसंद करने वाले पुरानी कास्ट आयरन एनफील्ड को भी चुन सकते हैं। हालांककि अब यह बाजार में उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन पुरानी आज भी मिल जाती हैं। इन बाइकों में सीधे पैर में गियर लीवर और ब्रेक लीवर मिलता था। वहीं जो लोग कुछ अलग पसंद करते हैं, वे कास्ट आयरन एलफील्ड को चुन सकते हैं।

 

LIVE TV