जानिए आखिर क्यों यहां को लोग रहते हैं पिंजरों में , किराया है बेहद महंगा…

नई दिल्ली : आपने सुना होगा कि जानवरों को पिंजरे में रखा जाता है। साथ ही जब आप चिड़ियाघर घूमने गए होंगे तो आपने ये नाजरा देखा भी होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना या देखा है कि इंसान पिंजरे के अंदर रह रहे हो। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां लोग सच में पिंजरों में रहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्यों, तो चलिए जानते हैं इसके पीछे आखिर वजह क्या है।

 

 

चिड़ियाघर

 

 

बता दें की जिस देश में लोग पिंजरे में रहते हैं उस देश का नाम है हांगकांग । यहां के लोग पिंजरे में रहते हैं। दरअसल, इन पिंजरों में वो लोग रहते हैं जो महंगे घर खरीदने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में इन लोगों के पास रहने के लिए एक ही विकल्प बचता है और वो है ये पिंजरे।

 

जानिए भीड़ की वजह से लाइन तोड़कर वोट डालने गए एक्टर अजीत, भड़की महिलाएं…

 

वहीं लेकिन ये पिंजरे भी इन लोगों को आसानी से नहीं मिलते, इसके लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक पिंजरे की कीमत लगभग 11 हजार रुपये होती है। इन पिंजरों को खंडहर बन चुके मकानों में रख दिया जाता है जिसके बाद यहां लोग रहते हैं।

 

दरअसल इन पिंजरों के अंदर एक-एक अपार्टमेंट में 100-100 लोग रहते हैं। साथ ही एक अपार्टमेंट में महज 2 ही टॉयलेट होते हैं। ऐसे में लोगों को पैसे देने के बाद भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग यहां सोने के लिए गद्दे नहीं बिछाते बल्कि बांस की चटाई का इस्तेमाल करते हैं। इन लोगों के लिए यहां दिन काटना काफी मुश्किल भरा होता है, लेकिन कोई और विकल्प न होने के चलते मजबूरी में यही रास्ता नजर आता है।

 

 

 

 

 

 

LIVE TV