जानिए आखिर क्यों पति-पत्नी के बीच जरूरी है उम्र का फर्क, छुपे हैं राज़

नई दिल्ली : लड़को के मुकाबले लड़कियां ज्यादा भावुक होती हैं। जहां ऐसे में मां-बाप हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी बेटी का होने वाला हमसफर हमेशा उसे भावनात्मक रूप से सहारा देने में सक्षम हो।

विवाह

 

बता दें की पहले के समय में बड़े-बुर्जुग हमेशा इस बात पर जोर देते थे कि शादी करते समय वर वधू की उम्र में अच्छा खासा फर्क होना चाहिए। लेकिन वहीं रिश्ता ढूंढते वक्त आज भी इन बातों का खास ध्यान दिया जाता है। अक्सर लड़के से 5-6 साल उम्र में छोटी उम्र की लड़की देखी जाती है।वैसे तो लोगों को ये बात समझ नहीं आती लेकिन इसके पीछे कुछ खास कारण हैं।

लांच से पहले लीक हुआ iPhone 11 का डिजाइन, लोगों को लगा अजीब…

देखा जाये तो वक्त के साथ-साथ महिलाओं में होने वाले हार्मोन चेंज की वजह से वो पुरुषों के मुकाबले जल्द ही उम्रदराज दिखना शुरू हो जाती हैं। अपने पति से उम्र में ज्यादा न लगे इसलिए परिवार वाले पहले से ही लड़की से 5-6 साल बड़े लड़के से उसकी शादी करते थे।

साथ ही माना जाता है कि लड़कियां लड़को से ज्यादा मैच्योर होती हैं। जहां ऐसे में अगर दोनों एक ही उम्र के होंगे तो उनकी सोच कभी नहीं मिलेगी। जिसकी वजह से उनके बीच झगड़े होने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

दरअसल अगर लड़का लड़की से उम्र में बड़ा होगा तो वो उसे घर गृहस्थी के छोटे-बड़े कामों में मदद कर सकेगा। वही दूसरी तरफ अगर दोनों ही एक ही उम्र के होंगे तो अनुभव के अभाव में दोनों लोगों को जीवन में काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं।

ऐसे में लड़को के मुकाबले लड़कियां ज्यादा भावुक होती हैं। ऐसे में मां-बाप हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी बेटी का होने वाला हमसफर हमेशा उसे भावनात्मक रूप से सहारा देने में सक्षम हो ।

LIVE TV