जानिए अरंडी के तेल के अनेक फायदे…

भोजन में प्रयोग होने वाली चीज़ों को आम बोलचाल में मिर्च-मसाले कहा जाता है, जबकि आयुर्वेद में इन्हें प्राकृतिक औषधी कहा गया है। बात सिर्फ कहने भर की नहीं है, बल्कि वास्तव में ये मिर्च-मसाले व तेल विभिन्न रोगों में गुणकारी दवा का काम करते हैं। इन्हीं में से एक है अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल), जो त्वचा, बालों व सेहत के लिए रामबाण का काम करता है  आज इस लेख में हम इसके फायदे, उपयोग व नुकसान के बारे में जानेंगे

जानिए अरंडी के तेल के अनेक फायदे

क्या है अरंडी का तेल
यह एक वनस्पती पौधा है। अरंडी की फलियों में प्रचुर मात्रा में तेल पाया जाता है, जिस कारण रेंड़ी के तेल को दुनिया भर में जाना जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि यह तेल क्यों गुणकारी है और रोजमर्रा के जीवन में इसका प्रयोग क्यों करना चाहिए।

सर्दियों में पाएं बेदाग और खूबसूरत चेहरा, अपनाएं ये…
अरंडी के तेल के फायदे –  
अरंडी का तेल मुख्य रूप से बालों, त्वचा व बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रयोग किया जाता है। इसे हमें विस्तार से एक-एक करके जानेंगे। सबसे पहले बात करते हैं कि रेंड़ी का तेल त्वचा के लिए किस-किस तरह से लाभकारी है।

त्वचा के लिए अरंडी तेल के फायदे –

1. गोरेपन के लिए

सामग्री :

  • अरंडी के तेल की कुछ बूंदें

कैसे प्रयोग करें
थोड़ा-सा अरंडी का तेल लीजिए और इसे गुनगुना गर्म करके हल्के हाथों से चेहरे की मालिश कीजिए।
आप रात को सोने से पहले इसे लगाएं और अगली सुबह उठकर ठंडे पानी से मुंह धो लीजिए।
यकीन मानिए, आपके चेहरे पर गोरापन झलकने लगेगा।

कैसे है लाभकारी
अरंडी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंट-एजिंग व एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा को मॉश्चराइज़ करता है और उसमें निखार लेकर आता है। इससे मसाज करने से शरीर के अंदर रक्त प्रवाह अच्छा हो जाता है और चेहरा जवां व खिला-खिला नज़र आता है।

2. मुंहासों के लिए
सामग्री :

  • अरंडी के तेल की कुछ बूंदें

कैसे प्रयोग करें
रात को चेहरा गुनगुने पानी से धो लें और फिर अरंडी के तेल से चेहरे की मालिश करें।
अगली सुबह चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

कैसे है लाभकारी
जिन लोगों की त्वचा तैलीय होती है, उन्हें कील-मुंहासों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग अपने चेहरे पर किसी भी प्रकार का तेल या चिपचिपी क्रीम लगाने के बारे में सोचते तक नहीं है। वहीं, अरंडी का तेल लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है। इस तेल में रिसिनोलेस एसिड होता है, जो कील-मुंहासों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है (2) (3)।

3. होंठों के लिए

जानिए अरंडी के तेल के अनेक फायदे...सामग्री :

शादी के 1 साल पुरें होने पर भावुक हुए व‍िराट कोहली, कहा- कितनी बदल गई लाइफ

  • आधा चम्मच ग्लिसरीन
  • आधा चम्मच अरंडी का तेल
  • आधा चम्मच नींबू

कैसे प्रयोग करें

इन सभी सामग्रियों को आपस में मिला लें।
रात को सोने से पहले इस मिश्रण को अपने होठों पर लगाएं और अगली सुबह धो लें।

कैसे है लाभकारी

भारत में बदलते मौसम के साथ हमारे होंठ अक्सर फट जाते हैं। ऐसे में अरंडी का तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है (4)। अरंडी का तेल होंठों की मृत त्वचा को नष्ट करता है और कालेपन को दूर कर, उन्हें गुलाबी बनता है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि होंठों के लिए मार्केट में उपलब्ध कई उत्पादों में यह तेल शामिल होता है।

4. काले घेरों के लिए
सामग्री :

अरंडी का तेल व नारियल तेल

कैसे प्रयोग करें

अरंडी के तेल व नारियल तेल को बराबर मात्रा में मिला लें।
अब रात को सोने से पहले इसे ध्यान से आंखों के नीचे व आसपास उभर आए काले घेरों पर लगाएं।
करीब दो-तीन मिनट तक मसाज करें और फिर अगली सुबह चेहरे को धो लें।
कैसे है लाभकारी

चेहरे पर उभर आए काले घेरों को साफ करने के लिए अरंडी के तेल को नारियल तेल के साथ प्रयोग किया जाना चाहिए। अरंडी के तेल की तरह नारियल तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट व फैटी एसिड के गुण होते हैं (5)। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है (6)। ये सभी तत्व त्वचा के अंदर रक्त संचार को बेहतर करते हैं।

कब लगाएं
जब तक आपके काले घेरे साफ न हो जाएं, तब तक हर रात इसे लगाएं।

5. पिग्मेंटेशन
सामग्री :

  • एक चम्मच अरंडी का तेल
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर

कैसे प्रयोग करें

तेल में हल्दी पाउडर को मिला दें।
पेस्ट को गाढ़ा करने के लिए और हल्दी पाउडर डाल सकते हैं।
अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें।
इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
कब लगाएं

इसे दिन में एक बार प्रयोग कर सकते हैं।
कैसे है लाभकारी

पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए इससे बेहतर फेस पैक नहीं हो सकता। अरंडी के तेल में फैटी एसिड, खासकर ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ओमेगा-3 त्वचा में नमी बनाए रखता है और स्वस्थ टिशू को बढ़ने में मदद करता है। इससे चेहरा बेदाग व खिला-खिला नज़र आता है। कई शोध से यह स्पष्ट हो गया है कि पिग्मेंटेशन से निपटने के लिए अरंडी के तेल से बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकता

6. स्ट्रेच मार्क्स के लिए
सामग्री :

  • एक आलू का जूस
  • दो चम्मच अरंडी का तेल

कैसे प्रयोग करें

छिलका उताकर आलू को मिक्सी में पीस लें और फिर उसे कपड़े के जरिए निचोड़कर जूस निकाल लें।
अब जूस में अरंडी का तेल मिला दें और करीब दो घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे प्रभावित जगह पर लगाएं।
करीब आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।
कब लगाएं

इसे हफ्ते भर में तीन-चार बार लगाएं।

कैसे है लाभकारी

यौवन अवस्था में, गर्भावस्था के दौरान या फिर पीरियड्स के समय तेजी से वज़न बढ़ने व कम होने पर कमर के आसपास व पेट पर स्ट्रेच मार्क्स उभर आना आम बात है। इससे निपटने में अरंडी का तेल उपयोगी है। यह मिश्रण माश्चराइज़िंग प्रदान करता है और त्वचा के बीच आए गैप को भरकर स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है (8)।

7. झाइयों के लिए
सामग्री :

  • एक चम्मच अरंडी का तेल
  • आधा चम्मच शहद

कैसे प्रयोग करें

तेल व शहद को आपस में मिला लें।
साफ मेकअप ब्रश की मदद से इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगाएं।
करीब 10 मिनट बाद हल्के हाथों से करीब दो मिनट तक चेहरे की मालिश करें।
इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
कब लगाएं

हफ्ते में करीब तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे है लाभकारी

अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल) त्वचा के अंदर तक जाता है और कोलेजन व इलास्टिन ( ये दोनों शरीर में एक प्रकार का प्रोटीन हैं) के निर्माण में तेजी लाता है। साथ ही स्किन को कोमल व नमी प्रदान करने में मदद करता है। यह चेहरे पर झाइयों को उभरने नहीं देता और त्वचा को मुलायम व जवां बनाता है (9)।

8. त्वचा में एलर्जी
सामग्री :

  • अरंडी का तेल
  • कॉटन बॉल

कैसे प्रयोग करें

कॉटन बॉल को तेल में डुबोएं।
अब जहां पर एलर्जी है, वहां तेल को लगाएं।
करीब एक घंटे तक लगे रहने दें और फिर इसे धो दें।
कैसे है लाभकारी

सनबर्न, मुंहासों व रूखेपन के कारण हमारी त्वचा खराब हो जाती है। जगह-जगह लाल निशान नज़र आने लगते हैं। ऐसे में अरंडी का तेल किसी वरदान से कम नहीं है।

9. मॉश्चराइज़र
सामग्री :

  • अरंडी के तेल की कुछ बूंदें

कैसे प्रयोग करें

चेहरे को अच्छी तरह धोने के बाद, इस तेल के जरिए हल्के हाथों से मालिश करें।
कैसे है लाभकारी

अरंडी का तेल प्राकृतिक मॉश्चराइजिंग का काम करता है। इसमें फैटी एसिड होता है, जो स्किन के अंदर तक जाकर रूखेपन को दूर कर नमी प्रदान करता है (10)।

10. दाग-धब्बों के लिए
सामग्री :

  • एक चम्मच अरंडी का तेल
  • एक चम्मच बेकिंग सोडा

कैसे प्रयोग करें

  • दोनों चीजों को आपस में मिला लें।
  • अब चेहरे पर जहां दाग-धब्बे हैं, वहां इस पेस्ट को लगाएं।
  • करीब 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

कैसे है लाभकारी

अरंडी का तेल चेहरे की मृत कोशिकाओं को नष्ट कर देता है और रोम छिद्रों को बंद करने वाले बैक्टीरिया, गंदगी व अतिरिक्त तेल को साफ कर देता है। इस तेल में एंटी-बैक्टीरिया, एंटी-फंगल व एंटी-वायरल तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे से दाग-धब्बों को खत्म करने में मदद करते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=52TEkF-KsTY

LIVE TV