जानिए अब आप घर पर ही बना सकते हैं जिम, कम कीमत में आ जाएंगी ये चीजें…

जिम जाना आसान काम नहीं है। पहली बात सबसे बड़ा संकट है टाइम का और यदि टाइम निकाल भी लिया जाए तो बहुत कम लोग होंगे तो रोजाना जिम जा पाएं। यदि रोजाना जा भी रहे हैं तो एक समय के बाद जिम  जाना थकान भरा और महंगा काम साबित होने लगेगा।

 

 

जिम की महंगी मेंबरशिप के पैसे भरकर हर कोई परेशान हो जाता है।  लेकिन अब आप अपने घर में ही जिम बनाकर एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा।सबसे पहले अपने घर के स्पेस का उपयोग करके खुद का जिम बनाएं। इसके लिए आपको अपनी जरूरत के मुताबिक कुछ एक्सरसाइज उपकरण खरीदने होंगे।

 

जानिए सफर के दौरान भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, आपके लिए हो सकता हैं खतरनाक साबित…

हैंड वेट –

आप अपनी एक्सराइज उपकरणों की लिस्ट में हैंड वेट और डंबल को शामिल कर सकती हैं। रोज एक्सरसाइज में ये आपके लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। स्क्वाट और लंग्स एक्सरसाइज को इसके साथ करने पर और अधिक फायदा मिलता है।

ये उपकरण कई रेंज में आपको मिल जाएंगे। हैंड वेट और डंबल ऐसे उपकरण हैं जो सबके लिए उपयोगी होते हैं। चाहे आप पहली बार एक्सरसाइज कर रही हों या पहले से करती आ रही हों, हैंड वेट और डंबल की आवश्यकता आपको पड़ेगी ही।

टिप्स- कम वजन उठाने से शुरुआत करके धीरे-धीरे ज्यादा वजन उठाएं। ये आप अपनी प्रोग्रेस के हिसाब से कर सकती हैं।

ट्रेडमिल –

अगर आप कार्डियो एक्सरसाइज के लिए रोज जिम में ट्रेडमिल का इस्तेमाल करते हैं तो इसे अपने घर के जिम के लिए आपको खरीदना चाहिए। ये उपकरण आपको थोड़ा महंगा जरूर पड़ेगा, लेकिन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। अगर आप दौड़ते हैं और आपका शेड्यूल गड़बड़ा गया है तो आप ट्रेडमिल पर दौड़ सकते हैं। ये आपकी एक्सरसाइज का मुख्य सोर्स बन सकता है। अगर कोई सेकेंड हैंड ट्रेडमिल मशीन बेच रहा हो तो आप उससे ये खरीद सकते हैं।

स्टेबिलिटी बॉल –

अगर आपके घर में जगह की कमी है, आप एक्सरसाइज बेंच नहीं खरीदना चाह रहे हैं तो स्टेबिलिटी बॉल आपके लिए सही रहेगा। स्टेबिलिटी बॉल पेट के एक्सरसाइज के लिए काफी अच्छी होती है, क्योंकि ये स्पाइन को सपोर्ट करती है और पेट की मांसपेशियों को ताकत देती है। आप इसमें अपने हिसाब से बैठ सकती हैं, झुक सकते हैं और बहुत सारी लोअर बॉडी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

मेडिसन बॉल –

मेडिसन बॉल आपको हर आकार, वजन और कलर में मिल जाएगी। अपनी पसंद के हिसाब से आप इसे खरीद सकते हैं। ध्यान रखें कि जो बॉल आप खरीद रहे हैं, वो आपकी जरूरत को पूरा करने में सक्षम हो। मेडिसन बॉल हैंड वेट का एक बढ़िया विकल्प है। दोनों का वजन लगभग समान होता है। अगर आप दोनों की जगह केवल एक को खरीदना चाहती हैं तो उसे खरीदें जो आपके लिए कंफर्टेबल हो।

 

 

LIVE TV