जानिए अगर आपके सपनों में दिखें इस तरह की चीज़ें तो है किसी नुकसान का संकेत तो नही…

नई दिल्ली : हर व्यक्ति सोते वक्त सपने  ज़रूर देखता है। ऐसा माना जाता है कि सपने में दिखाई देने वाली कुछ चीज़ें तो आपकी प्रगति और उन्नति का पूर्वानुमान होती है तो कुछ चीज़ें ऐसी भी होती हैं जो किसी बड़े खतरे का संकेत हो सकती हैं।

 

 

सपनो

 

वहीं सपने में घटने वाली कुछ प्रकार की घटनाएँ मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। इन सबके बारे में स्वप्न शास्त्र में खास तौर पर बताया गया है। आइये जानते हैं कि किन चीज़ों को सपने में देखने से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

 

धारा 370 को लेकर महबूबा ने कांग्रेस, एनसी पर लगाया ये गंभीर आरोप

 

 

बता दें की कहा जाता है कि अगर आप सपने में पेड़ कटते हुए देखें तो ऐसा होना बुरा माना जाता है ये आने वाले समय में किसी नुकसान का इशारा हो सकता है। और इसी के साथ बताया गया है कि अगर आपको कोई चीज़ पानी में डूबते हुई नज़र आए तो ये एक बुरा संकेत है इससे धन का नुकसान होने की संभावना रहती है। लेकिन सपने में किसी की जान-माल का नुकसान होते हुए देखना या फिर कोई प्राकृतिक आपदा जैसे की बाढ़, भूकंप देखना भी बुरा माना जाता है।

 

दरअसल सपने में ऐसा कुछ दिखाई देने का मतलब पैसों के नुकसान से संबंध हो सकता है या फिर कोई परेशानी भी हो सकती है।अगर आपको सपने में किसी का झगड़ा होते हुए दिखाई दे तो ऐसा होना किसी अनहोनी का संकेत माना जाता है इसलिए इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

 

 

दरअसल सपने में किसी की जेब, तिज़ोरी, पर्स या अन्य कोई पैसे रखने का स्थान अगर खाली नज़र आए तो ये बुरा सपना होता है ऐसा होने पर धन का नुकसान होने की संभावना रहती है।झगड़ालु प्रवृत्ति वाले जानवरों का सपने में नज़र आना भी बहुत बुरा होता है ये किसी अपशकुन की तरफ सीधा इशारा माना जाता है।

 

लेकिन इसी के साथ अगर आपको सपने में उल्लू या चील जैसे जानवर नज़र आते हैं तो भी आपको चौकन्ने रहने की जरूरत है ऐसा होने पर आप आर्थिक तौर पर नुकसान में पड़ सकते हैं।स्वप्न शास्त्र में चोरी करते हुए किसी व्यक्ति का नज़र आना बुरा संकेत माना जाता है ऐसा होने पर आपको संभल कर रहने की जरूरत है।

 

 

 

 

 

LIVE TV