जाकिर का सर लाओ, 50 लाख ले जाओ

जाकिर के सरलखनऊ। मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाईक को पकड़ पाने में भारत सरकार की मजबूरी जाहिर होने के बाद विश्व हिन्दू परिषद नेता साध्वी प्राची ने मोर्चा संभाला है| साध्वी ने जाकिर के सर को काट कर लाने वाले को 50 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है।

साध्वी ने कहा है कि जो भी हिन्दुस्तान के सबसे बड़ा दुश्मन जाकिर नाइक का सिर काट कर लाएगा और उसको देश के सबसे ऊँची  जगह पर टांगेगा, उसे 50 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

साध्वी प्राची ने कहा कि जाकिर धर्मगुरु बनकर आतंकवाद की नई नस्ल तैयार कर रहा है। सभी मुस्लिम धर्मगुरुओं की जांच होनी चाहिए। ये सभी धर्मगुरुओं की सोची समझी साजिश है क्योंकि जाकिर के खिलाफ किसी ने फतवा नहीं जारी किया|

साध्वी ने मोदी सरकार से मांग की है कि देश के सारे मदरसों की कड़ाई से जांच की जाये और उन्हें बंद किया जाए। इन मदरसों ने ही देश के लिए सबसे बड़ा खतरा पैदा किया है|

LIVE TV