ज़ोहरा सहगल का असली नाम साहिबज़ादी ज़ोहरा बेगम मुमताज़ उल्लाह खान

TH29_CITY_ZOHRA_SE_1066738fएजेंसी/ भारतीय फिल्मों में एक अभिनेत्री के रूप में पहचानी जाने वाली जोहरा खान का जन्म 27 अप्रैल 1912 को नई दिल्ली के सहारनपुर में हुआ था। उनका जन्म एक सुन्नी मुस्लिम परिवार में हुआ था। ज़ोहरा सहगल का असली नाम साहिबज़ादी ज़ोहरा बेगम मुमताज़ उल्लाह खान था।

जोहरा सहगल की महज सात वर्ष की आयु में मोतियाबिंद ने उनकी बायीं आँख की रौशनी छीन ली। जोहरा जी का शुरू से ही स्वभाव विद्रोही था। देहरादून में आयोजित मशहूर नृत्यांगना उदय शंकर के नृत्य ने उन्हें प्रेरणा दी।  अलग-अलग संस्कृतियों और रीति-रिवाज़ों में उनकी बहुत रुचि थी। स्नातक होने के पश्चात वे उदय शंकर की नृत्य-मंडली में वह सम्मिलित हो गईं और जगह-जगह यात्रा की। अपनी इसी यात्रा के दौरान उन्होंने अपने से आठ वर्ष छोटे कामेश्वर सहगल से प्रेम-विवाह किया।

जोहरा सेहगल काफी समय से हृदय से पीडि़त रहने लगी। उन्हे दक्षिणी दिल्ली के मैक्स अस्पताल में 9 जुलाई 2014 को भर्ती कराया गया। और 10 जुलाई 2014 को जोहरा सेहगल ने हमेशा के लिए चिर निन्द्रा में विलीन हो गईं। जोहरा ने अपने जीवन काल में 102 सालों की जीवन यात्रा को पूरा किया था। आज भी जोहरा सेहगल को ख़ुशी के साथ नाम आँखों से याद किया जाता है।

LIVE TV