जवानों के ‘खून की दलाली’ के खिलाफ खड़े हुए स्वामी और केजरीवाल, कराएंगे राहुल का मेंटल ट्रीटमेंट

स्वामीनई दिल्ली। राहुल ने उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा को पूरा कर गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जवानों के ‘खून की दलाली’ करने का आरोप लगाया था। उनके इस बयान के बाद राहुल की हर तरफ आलोचना हो रही है। आलोचना करने वालों में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीजेपी से राज्यसभा मेंबर सुब्रमण्‍यम स्वामी का नाम जुड़ गया है।

केजरीवाल ने राहुल गांधी के बयान को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि राहुल ने सेना के जवानों का अपमान किया है। हम सबको एक जुट होकर उनका विरोध करना चाहिए। वहीं स्वामी ने एक कदम आगे बढ़कर राहुल को अनपढ़ और पागल बताया। उन्होंने कहा कि राहुल को मेंटल ट्रीटमेंट की ज़रूरत है। उनकी शिक्षा पूरी नहीं हुई इसलिए वो ऐसे बयान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:राजनाथ आज बनाएंगे पाक के खिलाफ रणनीति, वसुंधरा ने माता से लिया आशीर्वाद

 

बता दें कि किसानों को अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा था, ‘हमारे जवानों ने जम्मू-कश्मीर में अपना खून दिया, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक किया, आप उनके खून के पीछे छिपे हुए हो। आप उनकी दलाली कर रहे हो, जवानों ने अपना काम किया है, आप अपना काम कीजिए।’

LIVE TV