जर्मनी में सिनेमा परिसर में गोलीबारी, 50 घायल

जर्मनीबर्लिन। जर्मनी में फ्रैंकफर्ट के पास वर्नेहेम शहर के एक सिनेमा परिसर में गुरुवार को नकाबपोश बंदूकधारी ने गोलीबारी की जिसमें लगभग 50 लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस ने बंदूकधारी को मार दिया। जर्मन अखबार बिल्ड डेली तथा फ्रैंकफर्टर एलेजिमीन जेतुंग की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के जवानों को घटनास्थल की ओर जाते देखा गया।

जर्मनी में मानसिक विक्षिप्‍त ने दिया वारदात को अंजाम

द डर्मटेस्टर इको के अनुसार इस गोलीबारी में लगभग 50 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हेस्से राज्य के गृह मंत्री पीटर व्यूथ ने बताया कि बंदूकधारी मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था।

LIVE TV