जरनैल सिंह का कोरोना से निधन, सीएम केजरीवाल ने जताया दुख

दिल्ली के राजौरी गार्डन से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रह चुके जरनैल सिंह का कोरोना से निधन हो गया। उनकी मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है, पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह जी के निधन से बेहद दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्हें समाज की भलाई के लिए दिए गए उनके योगदानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

बता दें कि जरनैल सिंह तात्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंककर चर्चा में आए थे। इसी के बाद उन्होंने आप से चुनाव लड़ा और उन्हें जीत मिली। सिर्फ यही नहीं जरनैल सिंह ने 1984 के दंगों का विरोध कर अपनी अलग पहंचान बनाई थी।

गौरतलब है कि जरनैल सिंह 2014 के विधानसभा चुनाव में राजौरी गार्डन से विधायक चुने गए थे। पंजाब में चुनाव लड़ रही आप ने उनको चेहरा बनाकर वहां भेजा और उन्होंने विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव हारने के बाद उनको दिल्ली में पंजाबी अकादमी का उपाध्यक्ष चुना गया। 2020 के चुनाव में हालांकि पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया था।

LIVE TV