जम्मू में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस पोस्ट पर हमला करने वाले दो आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि दोनों श्रीनगर के चनापोरा पुलिस पोस्ट पर हुए हमले में शामिल थे। इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया था।

जम्मू में पुलिस

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी तब संभव हुई जब इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास जारी रहे। शिकंजा कसने के बाद ही जम्मू क्श्मीर पुलिस को यह सफलता हाथ लगी।
जानिए इस बार EVM में कमल के नीचे BJP का नाम नहीं , खारिज हुआ TMC का आरोप

उन्होंने बताया इनकी पहचान मुश्ताक अहमद राथर और जुनैद अहमद डार के रूप में की गई है। दोनों को आज सुबह बडगाम में चतरा के वाथुरा इलाके से गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा इनके कब्जे से एक पिस्तौल सहित कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। बता दें पुलिस पोस्ट चनापोरा पर हमला शुक्रवार शाम को किया गया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी कांस्टेबल फिरोज अहमद को चोटें आईं थी। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उग्रवादी संगठन अल-उमर मुजाहिदीन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

LIVE TV