जम्मू-कश्मीर: सोपोर में पुलिस और CRPF की टुकड़ी पर आंतकी हमला, 3 पुलिसकर्मी शहीद

जम्मू-कश्मीर के सोपोर स्थित आरामपोरा में पुलिस और सीआरपीएफ की एक टुकड़ी में आंतकियों ने हमला बोला। बताया जा रहा है कि इस जानलेवा हमले में पुलिस के 3 जवानों के साथ 3 आम नागरिकों का मौके पर ही मौत हो गई। इसी के साथ कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। वहीं आंतकियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने उम्मीद जताते हुए कहा कि सोपोर में इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कुछ आंतकियों द्वारा हमला किया गया था। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आईजी के अनुसार जल्द आतंकियों का पता लगा लिया जाएगा।

LIVE TV