पाकिस्तानी सेना ने किया सीजफायर उल्लंघन, घंटों हुई गोलाबारी

जम्मू एवं कश्मीरजम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक शनिवार को भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच करीब तीन घंटे तक गोलाबारी हुई। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद यह गोलाबारी शुरू हुई।

एक रक्षा सूत्र ने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक बिना उकसावे के गोलाबारी शुरू की। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।”

सूत्र के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से पूर्वाह्न 11.30 बजे गोलाबारी शुरू हुई और दोनों तरफ से गोलाबारी अपराह्न 2.10 बजे बंद हुई।

LIVE TV