‘जमैका टू इंडिया’: क्रिस गेल और एमीवे बंटाय की जुगलबंदी वाले नए सॉन्ग ने जीता फैंस का दिल, देखें वीडियो

क्रिकेट मैदान पर बल्ले से जलवा बिखेरने वाले क्रिस गेल मैदान के बाहर भी अपना जलवा बरकरार रखते हैं। सोशल मीडिया पर क्रिस अपनी फनी और डांस वीडियोज़ के ज़रिये अपने फैंस का मनोरंजन भी करते रहते हैं। हाल ही में क्रिस गेल का रैपर एमीवे बंटाय के साथ एक गाना सामने आया है। गाने का नाम है ‘जमैका टू इंडिया’। फैन्स को क्रिस गेल का यह गाना खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो में क्रिस गेल और एमीवे बंटाय की जोड़ी दर्शकों को खूब लुभा रही है। इस गाने परफॉर्म करते गेल ने इंग्लिश में रैप किया है, तो वहीँ एमीवे ने हिंदी में रैप किया है। इस गाने के बोल एमीवे के अलावा क्रिस गेल की टीम ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक टोनी जेम्स ने दिया है। क्रिस गेल के इस गाने को रिच लोकेशन पर शूट किया गया है। आईपीएल की शुरुआत के साथ ही यह गाना पॉपुलर होने लगा है।

एमीवे के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किये गए इस गाने को अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गौरतलब है कि इससे पहले भी क्रिस गेल का टू हॉट गाना रिलीज हो चुका है। गेल फिलहाल भारत में हैं और पंजाब किंग्स के साथ आईपीएल में धमाल मचाने को बेताब हैं।

LIVE TV