जब लड़के ने बताई गर्लफ्रेंड की माँ की सच्चाई, तो सबके उड़ गए होश

जब आप अपने पार्टनर के माता-पिता से मिलने जाते हैं तो कई तरह की गलतियां कर बैठते हैं। कुछ ऐसी बातें कह जाते हैं जो उन्हें बुरी लग जाती है या फिर वह बड़े आसानी से तय कर लेते हैं कि आप उनके बेटे या बेटी के लिए परफेक्ट मैच नहीं हैं। लेकिन एक शख्स के साथ ऐसी घटना हुई जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। शख्स अपनी पार्टनर के माता-पिता से मिलने गया था।

शख्स ने अपनी कहानी बिना नाम साझा किए हुए शेयर की है। उसने बताया कि रॉक बार में एक महिला से मिला जो उसे पसंद आ गई थी। इस दौरान उन्होंने ढेर सारी बातें की और एक-दूसरे का नंबर लिया। हालांकि ज्यादा उनकी बातचीत नहीं हुई। लेकिन एक हफ्ते बाद फिर से उनकी बातचीत शुरू हुई। इसके बाद वह महिला के घर गया और उसके साथ रात बिताई।

शख्स ने बताया कि वह महिला करीब 40 साल की उम्र रही होगी और वह 21 साल का था। वह देखने में बहुत ही अच्छी थी। इसलिए उसके साथ समय बिताने का विचार बनाया था। उसके कुछ महीनों बाद ही एक डेटिंग एप पर उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई।

दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इसके बाद लड़की ने शख्स को अपने घर बुलाया। शख्स ने बताया कि जैसे ही मैं गली में घुसा जगह जानी-पहचानी लगी। जैसे-जैसे आगे बढ़ते गया दिल की धड़कनें तेज होती गई। लड़की ने दरवाजा खोला और मेरा स्वागत किया तब मुझे याद आया कि इस जगह पर मैं पहले आ चुका हूं।

राजस्थान में चल रही थी खाद्द आपूर्ति की मीटिंग और चल गया पॉर्न वीडियो

शख्स ने बताया कि उसके बाद उसने तय कर लिया कि लड़की को सबकुछ बताएगा। इसके बाद शख्स ने लड़की को सबकुछ बताया कि वह उसकी मां के साथ डेट कर चुका है। शख्स ने बताया कि लड़की ने उसपर किसी तरह का हमला नहीं किया, लेकिन वह बहुत दुखी थी। शख्स ने बताया कि हम दोनों ने तय किया कि एक-दूसरे से हम फिर कभी नहीं मिलेंगे।

LIVE TV