जब बच्चे लगाने लगे ‘चौकीदार चोर है’ के नारे, जानिए प्रियंका ने क्यों कही ऐसी बात…

अमेठी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अमेठी पहुंची थी। उनसे मिलने के लिए क्या औरत, क्या मर्द और क्या बूढ़े व जवान छोटे-छोटे बच्चे भी उनसे मिलने के लिए व्याकुल दिखे।

इस बीच तिलोई में एक जनसभा कर प्रियंका का काफिला दूसरे कार्यक्रम के लिए बढ़ा ही था कि बच्चों को भनक लग गई। सैकड़ों की संख्या मे बच्चे प्रियंका के पास पहुंचे, और उन्होंने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाना शुरू कर दिया। लेकिन इसके आगे बच्चों ने कुछ ऐसा शब्द कह डाला कि प्रियंका ने अपने मुंह पर हाथ रख लिया।

प्रियंका को देख खुशी में डूबे बच्चे चौकीदार चोर है के रट्टा मार नारे तक ही सीमित नही रहे। इसके बाद बच्चों ने कहा नीम का पत्ता कड़वा है, फिर जो जवाब आया उस पर प्रियंका ने मुंह पर हाथ रखा तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा बच्चों को डपट कर चुप कराने में जुट गए।

हालांकि इसके बाद खुद प्रियंका ने बच्चों से कहा कि ये वाला नही। ये वाला अच्छा नही लगता। अच्छे बच्चे बनो। इसके बाद बच्चों ने राहुल गांधी ज़िन्दाबाद के नारे लगाए। और फिर प्रियंका बच्चों के सिर पर हाथ रखकर आगे की ओर चल दीं। वहीं तिलोई की एक जनसभा में एक बच्चे को प्रियंका गांधी के बहते हुए पसीने देखे नही गए, झट उसने हाथ मे पंखा उठाया और प्रियंका को हवा करने लगा।

घर में शार्ट सर्किट से लगी आग ने परिवार के पांचों सदस्यों की ले ली जान , प्रशासन में हड़कंप !

उधर तिलोई, जगदीशपुर, और हलियापुर में आधा दर्जन से ऊपर प्रियंका ने नुक्कड़ सभा किया। महिलाओं का हुजूम देखा तो रुककर उनके गले मे बाहें डालकर बातें की और अपनत्व के रिश्ते की डोर को मजबूत किया। अंत मे रात को भूएमऊ गेस्ट हाउस पर विश्राम करने जाने से पहले प्रियंका का काफिला मुसाफिरखाना के निजामद्दीनपुर चौराहे पर सेवादल के नेता संजय गुप्ता के आवास पर पहुंचा। प्रियंका गांधी ने खीरा और बर्फी खाया और लोगों से चुनावी चर्चा कर सबका हालचाल लिया। फिर कुछ दूर जाकर प्रियंका ने कार्यकर्ताओ से मुलाकात किया और यहां उन्होंने चिप्स खाई।

LIVE TV