जब घोड़ी के जन्मदिन में काटा गया 50 पाउंड का केक, …मालिक के प्यार को देखते रह गए लोग

आपने आज तक इंसानों को जन्मदिन मनाते हुए देखा होगा लेकिन हमारे समाज में कछ ऐसे पशु से प्रेम करने वाले लोग भी हैं जो अपने जानवरों का भी जन्मदिन मनाते हैं। एक ऐसी ही तस्वीर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है। जहां एक घोड़ी के जन्मदिन को उसके मालिक ने बड़े धूम-धाम से मनाया। चेतक नाम की इस घोड़ी से उसका मालिक बहुत प्यार करता है। मालिक ने अपनी घोड़ी के जन्मदिन पर भोज का आयोजन किया। वहीं आतिशबाजी के बीच घोड़ी से 50 पाउंड का केक कटवाया गया।

इस अनोखी पार्टी को देखने के लिए शहर से कई लोग आए। पूरे इलाके में खबर मिलते ही सभी इसे देखने के लिए पहुंचने लगे। बता दें कि चेतक के मालिक गोलू यादव हैं जोकि पेशे से सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इसे लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि मैं चेतक को जब वह 6 महीने का था, तब ही अपने घर लाया था। उस समय से मैंने इसे दूध पिला कर, चना, जौ, बाजरा, मरुआ का हलवा खिलाकर बड़ा किया है। इस तरह के आयोजन के बाद घोड़ी के मालिक गोलू यादव का नाम पूरे शहर में रहने वाले लोगों की जुबान पर बना हुआ है।

LIVE TV