…तो इतने साल की हो जाएगी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, उम्र जानकर नहीं होगा भरोसा
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर परिवार के साथ जश्न मना रही हैं। यह जश्न किसी फिल्म की सफलता का नहीं बल्कि उनके जन्मदिन का है। कल यानी 3 मार्च को एक्ट्रेस 30 साल की हो जाएंगी। जन्मदिन से पहले एक्ट्रेस ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। श्रद्धा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर उस जश्न की एक तस्वीर शेयर की है।
सोशल मीडिया पर शेयर की इस तस्वीर में श्रद्धा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बहुत खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में श्रद्धा अपने मम्मी- पापा शक्ति कपूर, शिवांगी कपूर दोनों मासी पदमिनी और तेजस्विनी कोल्हापूरे, श्रद्धा के बड़े भाई सिद्धार्थ कपूर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा है कि, ‘बर्थडे से पहले परिवार के साथ सेलिब्रेशन… बेस्ट टाइम’।
खबरों की मानें तो श्रद्धा अपनी शूटिंग के सेट पर भी जन्मदिन से पहले केक काट चुकी हैं। श्रद्धा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के अलावा अच्छी इंसान भी हैं। वह अपना कीमती समय निकालकर अपने उन फैंस से भी मिली जो उनकी बिल्डिंग के बाहर केक और फूल लेकर खड़े थे।
श्रद्धा के फिल्मी करिययर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन फिल्म जगत में उनको पहचान ‘आशिकी 2’ की सफलता ने दिलाई। एक्ट्रेस अबतक कई फिल्में कर चुकी हैं।
श्रद्धा की पिछली कुछ फिल्में पर्दे पर कुछ खास जादू नहीं चला पाईं। फिल्हाल एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म्स ‘हसीना’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हसीना में वह अपने करियर का अबतक का सबसे अलग किरदार निभा रही हैं। इसमें वह अपनी उम्र से ज्यादा की उम्र की महिला के किरदार में हैं। हसीना की कहानी दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर पर आधारित है। हसीना की मृत्यु 6 जुलाई 2014 को दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी।
श्रद्धा की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ 19 मई को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म मशहूर लेखक चेतन भगत की नॉवेल पर अधारित है। डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ श्रद्धा की यह तीसरी फिल्म है। श्रद्धा ने अपने करियर की हिट फिल्म मोहित सूरी के साथ ही दी है।