जंग छेड़कर तो दिखाए पाकिस्तान, हम भी तैयार हैं

जंगरसड़ा (बलिया)। वरिष्‍ठ भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी को एक साथ निशाने पर लिया है।

बलिया के रसड़ा में आयोजित रैली में उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की वजह से आज कश्‍मीर के हालात बद से बदतर हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : अब होगी खुली जंग, सपा छोड़ बीजेपी में शामिल होने आ रहा है यूपी का ये ‘बाहुबली’!

बकौल योगी, ‘अब समय आ गया है कि गुलाम कश्‍मीर को आजाद कराया जाए। यह पाकिस्तान के लिए असली सबक होगा।’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्या समझता है कि वह भारत के साथ जंग लड़ेगा और जीत जाएगा। क्या पाकिस्तान को पिछली लड़ाइयों के नतीजे याद नहीं। इस बार जंग छेड़ी तो उसे खतरनाक नतीजे भुगतने होंगे।

योगी ने कहा कि हम तैयार हैं। अब पाकिस्तान को सोचने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : असिस्टेंट टीचर भर्ती की मेरिट लिस्ट में महात्‍मा गांधी ने किया टॉप

योगी ने यहां प्रधानमंत्री के बलूचिस्तान पर दिए बयान का उल्लेख करते हुए कहा, ‘बलूच लोगों ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ नहीं हैं।’

योगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘भारत के कश्‍मीर को पाक का हिस्सा बताकर दिग्विजय सिंह ने पाप किया है।’

उन्होंने कहा कि यही गलती आजादी के समय की कांग्रेस सरकार ने की थी। अगर जवाहर लाल नेहरू की जगह सरदार पटेल को कश्‍मीर का मुद्दा सुलझाने के लिए भेजा जाता, तो नतीजे कुछ और होते।

उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी पर योगी ने कहा कि सपा का कुनबा जरूर बिखरेगा। यह कुनबा केवल बिखरेगा ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता को इन अपराधियों और माफियाओं से जल्द मुक्ति भी मिलेगी।

 

LIVE TV