बड़ा नहीं तो छोटा पर्दा ही सही, करण और बिपाशा जल्द आएंगे नजर

छोटे पर्दे पर बिपाशामुंबई। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर लंबे अर्से से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। वैसे तो बिपाशा से शादी के बाद करण सिल्वर स्‍क्रीन पर ‘हेट स्‍टोरी 3’ से नजर आ चुके हैं। लेकिन बिपाशा की कोई फिल्‍म  नहीं आई है। ऐसे में खबरें हैं कि जल्‍द छोटे पर्दे पर बिपाशा नजर आने वाली हैं।

इससे पहले भी छोटे पर्दे पर बिपाशा की एंट्री की कई ऐसी खबरें आ चुकी हैं। कुछ महीनों पहले खबरें थीं कि बिपाशा स्‍टार प्‍लस के थ्रिलर शो ‘कोई लौट के आया है’ में नजर आएंगी। हालांकि वो सभी खबरें बाद में अफवाहों के रूप में सामने आई थीं।

यह भी पढ़ें: ‘भूमि’ में नजर आएगा सनी का हॉट आईटम नम्‍बर, देखें तस्‍वीरें

अब एक बार फिर खबरें हैं कि छोटे पर्दे पर बिपाशा नजर आने वाली हैं। इस बार बिपाशा अकेले नहीं आने वाली हैं। करण उनका साथ देते नजर आएंगे। हाल ही में आई खबर के मुताबिक करण और बिपाशा दोनों स्‍टार प्‍लस के शो में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: दिव्‍यांका त्रिपाठी की मौत की खबर से टूटे फैंस

करण और बिपाशा स्‍टार प्‍लस के शो ‘इस प्यार को क्‍या नाम दूं’ में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, करण और बिपाशा को शो में आने के लिए स्‍पेशल इंविटेशन मिला है।

असल में इन दिनों शो में चांदनी (शिवांगी तोमर) की शादी की तैयारियां चल रही हैं। करण और बिपाशा  शो में अद्वय और चांदनी के बीच प्‍यार बढ़ाने के लिए आ रहे हैं। स्‍टार प्‍लस में शादियों का मौसम चल रहा है।

चैनल के तीन नामी शोज में शाद के सीक्‍वेंस दिखाए जा रहे हैं। ‘इस प्‍यार को क्‍यू नाम दूं 3’, ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ और ‘इश्‍कबाज़’ जैसे शोज में शादी का सीक्‍वेंस चल रहा है।

LIVE TV