बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और औरंगाबाद के बाद अब इस स्थान से भी आईईडी बम मिलने से मंचा हड़कंप

पहले चरण में बिहार में कुल चार सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, महाराष्ट्र की सात और छत्तीसगढ़ की एक सीट पर आज मतदान हो रहा है। बिहार में मुकाबला मुख्यत: एनडीए बनाम महागठबंधन है। एनडीए में भाजपा, जदयू और लोजपा शामिल है, जबकि महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हम और वीआईपी शामिल है। छत्तीसगढ़ में मुख्यत: भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर है, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की भिड़ंत कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन से है।

छत्तीसगढ़ और औरंगाबाद
छत्तीसगढ़:
नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा संसदीय सीट के लिए पहले ढ़ाई घंटे में 14 फीसदी मतदान। सुबह 9.30 बजे तक लगभग 14 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
महाराष्ट्र:
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट के मतदान केंद्र संख्या 220 पर वोट किया। उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़ कर मतदान में भाग लेने की अपील की। वह नागपुर लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद हैं और इस बार भाजपा उम्मीदवार हैं।

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की हालत नाजुक, दूसरे धर्मगुरु के चयन पर अड़ा चीन
बिहार:
खबर है कि नवादा के रोह प्रखंड के बजवारा गांव में बूथ नम्बर 29 पर मतदान के लिए मतदाता ही नहीं पहुंचे। बजवारा और कर्मा गांव के ग्रामीणों ने पक्की सड़क नहीं बनने पर वोट बहिष्कार की घोषणा की थी।
बिहार
भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री प्रेम कुमार गया में साइकिल पर सवार होकर मतदान करने निकले। वहीं, गया संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी विजय मांझी ने बाराचट्टी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 298 पर मतदान किया।

जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र वोटिंग बारामूला-जम्मू में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें
छत्तीसगढ़:
बस्तर में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदाताओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि नारायणपुर में नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इधर, संगीनों के साये में मतदान जारी है और लोग बड़ी संख्या में उत्साहित होकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं।
बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में मतदान शुरू हो चुका है। यहां मुकाबला मुख्यत: एनडीए बनाम महागठबंधन है। एनडीए में भाजपा, जदयू और लोजपा शामिल है, जबकि महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हम और वीआईपी शामिल है। लड़ाई कहीं भाजपा बनाम हम, कहीं लोजपा बनाम रालोसपा तो कहीं जदयू बनाम राजद है।

LIVE TV