छग में सेना के हाथ लगे दुर्दांत नक्सली, बड़ी घटना की साजिश नाकाम

सुकमा। सुकमा जिले में तीन अलग-अलग इलाके से एक लाख के इनामी सहित 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की सूचना पर पुलिस ने इन इलाकों में दबिश दी और इन्हें गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

नक्सल उन्मूलन अभियान

पुलिस के अनुसार, थाना कोंटा इलाके के मुरलीगुडा की ओर पार्टी सर्च अभियान के लिए निकली हुई थी, तभी जंगल में दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए बारसे राजा (आरपीसी अध्यक्ष मेहता पंचायत) और मड़कम बंडी से पूछताछ करने पर नक्सली गतिविधियों में शामिल होना पाया गया। इनमें से डीकेएमएस अध्यक्ष मड़कम बंडी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है। दोनों नक्सली सुकमा जिले गोलापल्ली के रहने वाले हैं। इनकी ओर से हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ के पास बम लगाने का आरोप है।
अगर हो रही हैं इस तरह की समस्याएं तो आज ही पहन लें कछुए की अंगूठी, जानें पहनने का सही तरीका
इसी प्रकार चिंतलनार थाना क्षेत्र के ग्राम कोत्तागुड़ा और तिमिरगुडा के मध्य नाले के पास दबिश देकर मड़कम देवा उर्फ वड्डे को गिरफ्तार किया है। यह पूर्व डीकेएमएस अध्यक्ष रहा है। इस पर मोटरसाइकिल लूटने व मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं।
जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर का हिंदुस्तान यूनीलीवर में विलय
इसी जिले में जगरगुंडा इलाके में ग्राम विलियमपल्ली एवं राजपेंटा के मध्य घेराबंदी कर डीकेएमएस में सदस्य लेकाम कामा को गिरफ्तार किया गया है। इस पर चिंतावागू नाला के पास रोड में आईडी ब्लास्ट कर फायरिंग करने का आरोप है। सभी नक्सलियों को सुकमा कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LIVE TV