छग : मुख्यमंत्री के बंगले से 200 मीटर दूर रहेंगे डॉ. रमन

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अब राजधानी रायपुर के सिविल लाइन में सर्किट हाउस के बगल में स्थित सी 3 आवास में रहेंगे। यह आवास मुख्यमंत्री निवास के काफी नजदीक 200 मीटर की दूरी पर है।

यह बंगला पहले पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को आवंटित किया गया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य शासन के गृह विभाग ने बंगला अब डॉ. रमन सिंह के नाम आवंटित कर दिया है। रमन सिंह ने बंगला आवंटित करने का आग्रह राज्य शासन से किया था, हालांकि उन्होंने सिविल लाइन स्थित पूर्व मंत्री राजेश मूणत वाले बंगले को भी अपनी पसंद बताया था।

अमित शाह का बयान, इस दिग्गज नेता के नेतृत्व में NDA लड़ेगी 2019

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से रमन सिंह को सिविल लाइन स्थित आवास आवंटित किया गया है, जो मुख्यमंत्री निवास के काफी नजदीक 200 मीटर की दूरी पर है। यह कहा जा रहा था कि डॉ. रमन अपने निजी आवास में रहेंगे, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल उन्हें सरकारी आवास आवंटित किया गया है। उन्हें वर्तमान में जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है।

LIVE TV