पीएम मोदी को उनके ही मंत्री ने घेरा, बोले- वो आंखों से नहीं देखते

चौधरी बीरेंदर सिंहनई दिल्‍ली। मोदी सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बीरेंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्‍होंने पीएम मोदी की ओर से मंत्रियों के कामकाज को लेकर कराए गए ऑनलाइन सर्वे से अलग राय रखी है। उनका कहना है कि वह इस ऑनलाइन सर्वे को नहीं मानते।

चौधरी बीरेंदर सिंह ने उठाए सवाल

बीरेंदर सिंह ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा कि वह इस मामले में ज्‍यादा नहीं जाना चाहते क्‍योंकि इसमें काफी चीजें शामिल होती हैं। साथ ही यह भी इस पर निर्भर करता है कि कौन कितना जानकार है। उन्‍होंने कहा कि किसी को जांचने का सबसे बढि़या तरीका है आंखों से देखना, जो पीएम मोदी ने कभी नहीं किया।

सर्वे की जानकारी के बारे में सिंह ने कहा कि यह सरकार की रेटिंग नहीं है। अलग-अलग सर्वे और एजेसिंयों, लोगों और जानकारों से यह रेटिंग ली गई। यह एक प्रक्रिया के तहत किया गया। हालांकि उन्‍होंने सर्वे की विश्‍वसनीयता पर सवाल उठाया। मंत्री ने कहा कि वह इसमें विश्‍वास नहीं करते। हो सकता है कि यह वैज्ञानिक सर्वे हो लेकिन यह एक व्‍यक्ति के दिमाग को नहीं पढ़ सकते।

भाजपा सरकार के मंत्री बीरेंदर सिंह इससे पहले 40 साल तक कांग्रेस में रह चुके हैं। साल 2014 में आम चुनावों से पहले वे भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा और कांग्रेस में अंतर के सवाल पर उन्‍होंने बताया कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है और कांग्रेस आंदोलन से निकली है, इसलिए बड़ा अंतर है।

LIVE TV