चौंकाने वाला सच : आतंक के बारूद से सजी कराची, चिंगारी लगते ही फना हो जाएगा भारत

चौंकाने वाला सचइस्लामाबाद| दुनिया में आतंक का सबसे बड़ा अड्डा बन चुके पाकिस्तान का चौंकाने वाला सच सामने आया है| इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप (ICG) की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है| इस ग्रुप को नामचीन थिंक टैंक्स में शुमार किया जाता है|

बेल्जियम से चलने वाले इस थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया है| इस ग्रुप का कहना है कि  पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची अब भारत-विरोधी जेहादी गुटों का अड्डा बन चुकी है| रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन गुटों की फंडिंग पाकिस्तान ही कर रहा है|

चौंकाने वाला सच

रिपोर्ट में बताया गया है कि मसूद अजहर के जैश-ए-मोहम्मद, शिया-विरोधी चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-झांगवी और लश्कर ए तैयबा के बीच कराची के मदरसों में करीबी रिश्ते हैं| इन मदरसों को देश और विदेश से ढेर सारी फंडिंग की जाती है|

पाकिस्तान के काई खूंखार आतंकी संगठनों में कराची पर कब्जा करने की होड़ सी लगी है| ये गुट कई मदरसे और धार्मिक संस्थाएं चलाते हैं| चूँकि, कराची पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी है इसलिए इन गुटों में अक्सर वर्चस्व की लड़ाई होती रहती है| इन लड़ाइयों में खून भी बहता है|

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2013 में रेंजर्स के ऑपरेशन से पहले कई चरमपंथी शहर छोड़कर भाग खड़े हुए थे| लेकिन अब परिस्थितियाँ बदली हुई नज़र आ रही हैं| एक बार फिर इन संगठनों ने शहर पर अपना कब्जा जमा लिया है| इन सभी संगठनों पर भारत-पाक झगडे का आसार भी साफ़ देखा जा सकता है| जब भी इन दोनों देशों के बीच तना-तनी होती है ये संगठन पाकिस्तान की और से लड़ाई के लिए तैयार होने लगते हैं|

रिपोर्ट यह बताती है कि कराची और आसपास के इलाकों में जेहाद को बढ़ावा देने वाले मदरसे धड़ल्ले से चल रहे हैं| इनका काम नौजवानों को भड़काकर आतंकी बनाना है| इस माहौल के चलते कराची एक अखाड़े में तब्दील होता जा रहा है| ख़ास बात तो यह है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान में पाकिस्तानी रेंजर्स ने शहर के किसी भी जेहादी संगठन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है|

LIVE TV