चोपड़ा परिवार में बज सकती हैं एक और शेहनाई, परिणीति कर रही इनको डेट !

मुंबई.अमेरिकन सिंगर निक जोनास और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लगातार अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खिया में हैं। सोमवार रात की रात प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनास, उनके भाई जो जोनास, सोफी टर्नर के साथ मुंबई की एक रेस्टोरेंट के बाहर देखे गए।

परिणीति चोपड़ा

इसके बाद खबर आई की प्रियंका ने इन सबको प्री-वेडिंग पार्टी दी थी। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और बहन परिणीति चोपड़ा भी दिखी। प्रियंका और निक की प्री-वेडिंग पार्टी इसके बाद खूब सुर्खियों में रही। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल होती नजर आई। लेकिन अब यह पार्टी हुए दो दिन बीत चुके हैं लेकिन अब इससे जुडी एक और खबर सामने आई हैं।

https://www.instagram.com/p/BqqyttxANMt/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera

सामने आई तस्वीर में एक शख्स दिखाई दे रहा हैं। इसके बाद खबर तेज हो रही हैं की यह शख्स प्रियंका की बहन प्रियंका चोपड़ा का कथित बॉयफ्रेंड हैं। पिछले काफी समय खबर आ रही थी की परिणीति सिंगल नहीं हैं वो करण जौहर के असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई को डेट कर रही हैं। लेकिन अब इस तस्वीर के सामने आते ही यह भी कंफर्म हो गया है की परिणीति और चरित देसाई एक दुसरे को डेट कर रहे है। सामने आई तस्वीर में यह दोनों एक दुसरे के बहुत करीब नजर आ रहे हैं। साथ ही एक दुसरे का साथ भी काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BqpvhKWArKp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera

मिली जानकारी के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और चरित देसाई ड्रीम टीम टूर के दौरान एक दुसरे के करीब आए। इस दौरान इन दोनों के साथ कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो को शूट करने के लिए चरित देसाई टीम के साथ गए हुए थे।

सर्दियों में आपको हेल्दी रखता है काला जीरा, वजन घटाने में भी करता है मदद

खैर, बात अगर प्रियंका और निक की शादी की करें तो भव्य समारोह के साथ यह दोनों एक दुसरे के पति-पत्नी के रूप में स्वीकार करेंगे। खबर हैं, 2 दिसंबर को यह दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस साल के अगस्त महीने में प्रियंका और निक का रोका हुआ था। इस समारोह में शामिल होने के लिए निक के माता-पिता भी मुंबई पहुंचे हुए थे।

LIVE TV