आइसक्रीम छोड़िये अब लीजिए चॉकलेट आइस्क्री‍म शेक का मजा

चॉकलेट आइस्क्री‍म शेक आज की  खास रेसिपी  है. यह ठंडी- ठंडी आइसक्रीम और यम्मी चॉकलेट से मिलकर बनी होती है. यह शेक बहुत टेस्टी होता है और हेल्दी भी. यह खासकर बच्चों को बहुत पसंद आएगा.

चॉकलेट आइस्क्री‍म शेकसामग्री

4 कटोरी- आइस्क्रीम

4 कप- दूध

पाइनएपल जूस- आधा कप,

चीनी- एक कप

एक पैकेट- रंग बिरंगी चॉकलेट बॉल्स

क्रीम- आधा कप

वेनिला सत- आधा चम्मच

हरा व लाल रंग- एक-एक बूंद

बर्फ- आवश्यकतानुसार

चॉकलेट आइस्क्री‍म शेक बनाने की विधि

सबसे पहले दूध, चीनी व वेनिला को मिक्सी में पीसकर उसमें क्रीम व जूस मिला दें।

सारे मिश्रण के तीन बराबर भाग करें।

एक भाग में हरा रंग, दूसरे में लाल तथा तीसरा यूं ही छोड़ दें।

अब 6 गिलासों में इस मिश्रण को भरें। ऊपर से थोड़ी-थोड़ी बर्फ डालें।

3-4 रंगीन बॉल सारे गिलास में डालें।

ऊपर से आइस्क्रीम डालें और चम्मच से थोड़ा-सा मिलाकर सर्व करें।

 

LIVE TV